facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

अब WhatsApp चलाने के लिए एक्टिव सिम जरूरी..वरना हर 6 घंटे में हो सकता है ऑटो लॉगआउट!

Advertisement

भारत सरकार ने साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए WhatsApp और अन्य मैसेजिंग ऐप्स को सक्रिय सिम से जोड़ने और वेब लॉगआउट नियम लागू करने का प्रस्ताव रखा है।

Last Updated- December 02, 2025 | 9:05 AM IST
WhatsApp New Rules
Representative Image

WhatsApp New Rules: भारत सरकार ने साइबर क्राइम और फर्जी प्रोफाइल पर कड़ी कार्रवाई के लिए नए नियम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। नए नियमों के तहत WhatsApp जैसे मैसेजिंग ऐप अब बिना एक्टिव सिम कार्ड वाले फोन या टैबलेट पर नहीं चलेंगे। इसके अलावा, WhatsApp वेब पर हर छह घंटे में अपने आप लॉगआउट होने की व्यवस्था भी आ सकती है।

सरकार ने यह कदम क्यों उठाया?

डिजिटल धोखाधड़ी, नकली प्रोफाइल और ऑनलाइन अपराध बढ़ने के कारण सरकार ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने का फैसला किया है। इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने Telecommunication Cybersecurity Amendment Rules, 2025 जारी किए हैं। इन नियमों के मुताबिक हर WhatsApp अकाउंट को एक एक्टिव सिम कार्ड से जोड़ा रखना जरूरी होगा।

WhatsApp New Rules का मतलब क्या है?

सरकार ने WhatsApp को अब Telecommunication Identifier User Entity (TIUE) की नई कैटेगरी में शामिल कर दिया है। इसका मतलब यह है कि WhatsApp को भी टेलीकॉम कंपनियों की तरह साइबर सुरक्षा के सख्त नियमों का पालन करना होगा। अब हर अकाउंट को लगातार एक सक्रिय सिम कार्ड से जुड़ा रहना जरूरी होगा, ताकि ऑनलाइन ठगी और फर्जी पहचान से जुड़े अपराधों पर रोक लगाई जा सके।

सिम से वेरिफिकेशन अनिवार्य

पहले WhatsApp एक बार सिम वेरिफिकेशन करने के बाद बिना दोबारा जांच के चलता था। नए नियमों के बाद ऐप बार-बार यह जांचेगा कि सिम फोन में लगी है या नहीं। अगर सिम निकाल दी गई, बदल दी गई या बंद हो गई, तो WhatsApp काम करना बंद कर देगा।

वेब यूजर्स के लिए बदलाव

सरकार वेब और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी नया नियम लाने जा रही है। इसके अनुसार, WhatsApp वेब हर 6 घंटे में अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। फिर इस्तेमाल करने के लिए QR कोड स्कैन करना होगा। इससे पब्लिक कंप्यूटर या ऑफिस सिस्टम पर छोड़े गए अकाउंट के गलत इस्तेमाल पर रोक लगेगी।

अन्य ऐप्स पर भी लागू होगा

यह नियम सिर्फ WhatsApp तक सीमित नहीं रहेगा। Telegram, Signal, Snapchat जैसी अन्य मैसेजिंग ऐप्स को भी अगले 90 दिनों के भीतर इसे लागू करना होगा। सरकार चाहती है कि सभी प्लेटफॉर्म पर एक जैसी सुरक्षा व्यवस्था हो।

ठगी और धोखाधड़ी पर प्रभाव

सरकार का कहना है कि जब हर अकाउंट सक्रिय सिम से जुड़ा रहेगा, तो फर्जी कॉल, मैसेज और धोखाधड़ी का पता आसानी से लगाया जा सकेगा। फिलहाल ऐप इंस्टॉल करते समय ही सिम की जांच होती है, इसके बाद उसका कोई रोल नहीं रहता। नए सिस्टम से अपराधियों को फायदा लेना मुश्किल हो जाएगा।

यूजर्स के लिए क्या बदल जाएगा

भारत में WhatsApp के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। जिनमें से कुछ लोग बिना सिम वाले टैबलेट या एक्स्ट्रा फोन पर WhatsApp इस्तेमाल करते हैं। नए नियमों के बाद ऐसे यूजर्स को परेशानी हो सकती है, क्योंकि ऐप चलाने के लिए डिवाइस में सक्रिय सिम जरूरी होगी।

कितना असरदार होगा यह नियम

कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इससे ट्रैकिंग आसान होगी, लेकिन धोखाधड़ी पूरी तरह नहीं रुकेगी। जाली दस्तावेज़ों से सिम लेना अभी भी आसान है। COAI का कहना है कि मोबाइल नंबर भारत में सबसे भरोसेमंद पहचान है और सरकार इसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर साइबर सुरक्षा मजबूत करना चाहती है।

आगे का रास्ता

WhatsApp और अन्य ऐप्स के पास इन नियमों को लागू करने के लिए 90 दिन का समय है। अगर योजना के अनुसार सब कुछ हुआ, तो आने वाले महीनों में WhatsApp केवल उसी फोन पर चलेगा जिसमें सक्रिय सिम लगी होगी और वेब यूजर्स को हर कुछ घंटों में फिर से लॉगिन करना होगा।

Advertisement
First Published - December 2, 2025 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement