facebookmetapixel
Advertisement
SBI Q1 results: मुनाफा 10.23% बढ़कर ₹21,121 करोड़ पहुंचा, लोन ग्रोथ के चलते शानदार प्रदर्शननए Closing Auction System के बाद बाजार हुआ स्थिर, आखिरी मिनटों की उठा-पटक में कमीPM Surya Ghar Yojana के अगले चरण की तैयारी, रूफटॉप सोलर में बैटरी स्टोरेज जोड़ने पर विचारडेटा सेंटर और थर्मल पावर पर किर्लोस्कर ब्रदर्स का बड़ा दांव, FY27 में दोहरे अंक में बढ़ोतरी का लक्ष्य74 दिनों का तेल भंडार, मजबूत रिफाइनिंग और बायोफ्यूल ब्लेंडिंग से ऊर्जा सुरक्षा मजबूत:केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरीग्रीन हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा पर सरकार का बड़ा फोकस, उद्योग को मिलेगा सस्ती बिजली का लाभसोशल मीडिया पर बच्चों की सुरक्षा और आजादी के बीच संतुलन कैसे बने, यही असली चुनौती हैसरकारी खरीद पोर्टल GeM की बड़ी उपलब्धि, 3.78 करोड़ ऑर्डर से 20 लाख करोड़ रुपये का कारोबारTitan, Hindalco, Hitachi से लेकर Godrej तक, पहली तिमाही में किस कंपनी का कैसा रहा हाल?हीरो मोटोकॉर्प को GST कटौती से डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद, EV मार्केट पर कंपनी को बड़ा भरोसा

2024 में भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया?

Advertisement

गूगल में खोजे गए आईपीएल से लेकर आम के अचार

Last Updated- December 10, 2024 | 10:26 PM IST
Google

यह साल का वह वक्त है जब हर कोई पीछे मुड़कर देखना चाहता है। सर्च इंजन गूगल इस साल भारतीय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं द्वारा सबसे ज्यादा सर्च किए गए विषयों की सूची लेकर आया है। गूगल ने बताया है कि रोजाना दुनिया भर से अरबों सर्च किए जाते हैं और उनमें से 15 फीसदी एकदम नए विषय होते हैं।

इस साल भारतीयों द्वारा सर्च किए गए विषय काफी आकर्षक रहे। खेल के दीवानों ने आईपीएल से लेकर ओलिंपिक तक सर्च किया। वहीं मनोरंजन पसंद करने वालों ने स्त्री 2 से लेकर कोरियन ड्रामा के साथ-साथ लोकप्रिय भारतीय गानों (जैसे नादानियां) को गूगल पर खूब सर्च किया। इसके साथ मीम्स और विचित्र (जैसे पूकी) शब्दावली को भी खूब सर्च किया गया।

साल 2024 में भारतीय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने विनेश फोगाट से लेकर हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को भी गूगल पर खूब सर्च किया। इसके साथ ही दिवंगत रतन टाटा को भी गूगल सर्च में जगह मिली। सैर-सपाटे के शौकीन लोगों ने इस साल अजरबैजान के बारे में भी सपने देखे और नए विषयों की भी खोज की। इसके अलावा कार्यस्थल पर कैसा व्यवहार रखना है इसका भी पता लगाया। इसके साथ ही जेन जेड बॉस से जुड़े मीम्स भी खूब चलन में रहे।

भारतीय इंटरनेट उपयोगकर्तां ने सभी तरह की मदद के लिए गूगल का सहारा लिया। उन्होंने ‘मतदान कैसे करना है’ से लेकर अपने इलाके की हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) तक का पता लगाने के लिए गूगल सर्च की मदद ली। इसके अलावा ‘ऑल आइज ऑन रफा’ (सभी निगाहें रफा पर) जैसे नारों के बारे में अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए भी दिग्गज सर्च इंजन का सहारा लिया।

घूमने-फिरने के शौकीन भारतीयों ने इस साल काफी दूर-दराज की यात्रा की। इनमें बाली के समुद्र तट से लेकर अजरबैजान की ऐतिहासिक सड़कें भी इस साल सबसे पसंदीदा स्थल के तौर पर उभरीं। इसके अलावा मनाली के बर्फीले पहाड़ और जयपुर का जीवंत शहर भी रोमांच और सांस्कृतिक पसंद वाले पर्यटकों को खूब रास राया। अक्सर नई जगहों की खोज लोगों को नए स्वाद से भी साथ-साथ ही जोड़ती है।

Advertisement
First Published - December 10, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement