facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड बाजार में तेजी के बाद डेट फंड्स में अब कहां बन रहा है पैसा? एक्सपर्ट्स ने बताई सही रणनीतिपीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: आने लगा ब्याज का पैसा, 15 जुलाई से देख सकेंगें अपना बैलेंसNFO Alert: टॉप-10 प्राइवेट बैंकों में निवेश का मौका, Kotak MF ने लॉन्च किया नया ETF; ₹1,000 से निवेश शुरू₹1.4 लाख तक गिरेगा सोना, ₹2 लाख का लेवल दिखा सकती है चांदी; निवेशक खरीदें या करें इंतजार?SIP Trend: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का निवेश; यूपी-हरियाणा-हिमाचल अव्वल, दिल्ली-मुंबई पिछड़ेOrchid Pharma Share Price: रूस में बड़ी डील से ऑर्किड फार्मा के शेयरों में उछाल, 11% तक चढ़ा स्टॉकसीमेंट शेयर खरीदने का मौका या बरतें सावधानी? Q1 से पहले ब्रोकरेज ने जारी किया बड़ा अनुमानमॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देश मेंमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटे

Mahindra ने वायरिंग में दिक्कत आने पर लगभग एक लाख XUV700 वापस मंगाईं

Advertisement

Mahindra ने शेयर बाजार को बताया कि उसने आठ जून, 2021 से 28 जून, 2023 तक बनीं 1,08,306 एक्सयूवी700 के इंजन में तारों का परीक्षण करने के लिए वापस मंगाया है।

Last Updated- August 19, 2023 | 2:26 PM IST
Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) एक्सयूवी700 के इंजन में वायरिंग (तार) संबंधी दिक्कत का परीक्षण करने के लिए लगभग एक लाख गाड़ियां वापस मंगाई हैं। कंपनी ने यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने आठ जून, 2021 से 28 जून, 2023 तक बनीं 1,08,306 एक्सयूवी700 के इंजन में तारों का परीक्षण करने के लिए वापस मंगाया है।

यह भी पढ़ें : मारुति 2025 तक खोलेगी 57 नए नेक्सा शोरूम

कंपनी ने वायरिंग में घर्षण से कट लगने के संभावित खतरे के चलते यह कदम उठाया है। एमएंडएम ने कहा कि साथ ही, 16 फरवरी, 2023 से पांच जून 2023 तक बनीं 3,560 एक्सयूवी400 का भी परीक्षण किया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि सभी ग्राहकों के लिए निरीक्षण और उसके बाद सुधार नि:शुल्क किया जाएगा। ग्राहकों से कंपनी द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा।

Advertisement
First Published - August 19, 2023 | 2:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement