facebookmetapixel
Advertisement
₹7.4 लाख करोड़ की ऑर्डर बुक फिर भी क्यों टूटा L&T का शेयर? ब्रोकरेज ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रैटेजीGold-Silver Price Today: चांदी फिर 2.50 लाख पार, सोना भी हुआ महंगा; चेक करें आज के रेटExplainer: SIF निवेशकों की जरूरत या प्रोडक्ट पुश? क्या दूर होंगी म्युचुअल फंड्स की कमियांMarico और Radico Khaitan में दिखा कमाई का दम, एक्सपर्ट ने दिए टारगेटiPhone 17 ने मचाया धमाल! Vivo-Oppo को पछाड़कर बना भारत का नंबर 1 फोनMSCI EM: 0.8% पर अटकी Reliance-HDFC Bank की हिस्सेदारी, TSMC बनी विदेशी निवेशकों का फेवरेटUS-Iran War: Trump ने ‘Project Freedom’ रोका, Iran से डील की उम्मीद बढ़ीHero MotoCorp ने किया 75 रुपये डिविडेंड का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट₹100 से कम वाले शेयरों में बड़ा ब्रेकआउट, इन 5 स्टॉक्स पर बुलिश हुए एक्सपर्टStock Market Update: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Nifty 24,100 के करीब; Coforge ने लगाई 10% की छलांग

जानिए कब और कहां होगा Apple का ‘Let Loose’ इवेंट, इसमें क्या होगा खास?

Advertisement

Apple Let Loose Event: टीजर से साफ हो गया है कि ब्रांड इस इवेंट में iPad और Apple Pencil लॉन्च कर सकता है।

Last Updated- April 24, 2024 | 4:23 PM IST
जानिए कब और कहां होगा Apple का 'Let Loose' इवेंट, इसमें क्या होगा खास?, Know when and where Apple's 'Let Loose' event will take place, what will be special in it?

Apple Let Loose Event: टेक दिग्गज ऐपल (Apple) ने अपने अपकमिंग इवेंट का ऐलान कर दिया है। यूजर्स काफी समय से कंपनी के अपकमिंग इवेंट का इंतजार कर रहे थे। iPhone मेकर ने इवेंट की तारीख और समय का भी ऐलान कर दिया है। Apple का ‘Let Loose’ इवेंट 7 मई को होगा। ये इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा। इवेंट वर्चुअल होगा, जिसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। iPads इस इवेंट का केंद्रबिंदु होगा।

CEO Tim Cook ने शेयर किया Apple ‘Let Loose’ इवेंट का टीजर


Apple ने अभी इस इवेंट के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। मगर कंपनी के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक टीजर शेयर किया है। टीजर से साफ हो गया है कि ब्रांड इस इवेंट में iPad और Apple Pencil लॉन्च कर सकता है। ऐपल इनोवेटिव फीचर्स (innovative features) और नए डिजाइनों को पेश करने के लिए तैयारी कर रहा है जो iPad यूजर्स के अनुभव को बदल सकते हैं।

Also read: सेमीकंडक्टर बनाने को स्वदेश लौटेंगे हजारों इंजीनियर

Apple Let Loose इवेंट में नए iPad Air भी हो सकते हैं लॉन्च

ऐपल ने लंबे समय से iPad और iPad Pro के नए मॉडल्स को लॉन्च नहीं किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में इनके नए मॉडल देखने को मिल सकते हैं। कयास लगाए जा रहे है कि कंपनी इस बार भी iPad Pro को दो स्क्रीन साइज 11-इंच और 13-इंच में लॉन्च कर सकती हैं। अफवाह यह भी है कि इसमें एडवांस OLED डिस्प्ले भी दिया जा सकता है जो कि iPhones में उपयोग किए जाने वाले डिस्प्ले के समान हैं। इसके साथ ही, कंपनी Apple iPad Air लाइन-अप को भी अपडेट कर सकती है।

Apple Let Loose इवेंट के टीजर में एक पेंसिल भी दिख रही है। यह संकेत देती है कि कंपनी Apple Pencil का 3rd Gen लॉन्च कर सकती हैं।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement