facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

Kawasaki ने भारत में लॉन्च की 649cc की ये दमदार बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Advertisement

Royal Enfield Super Meteor 650 और Benelli 502C इस लेटेस्ट बाइक को सीधी टक्कर देते हैं।

Last Updated- April 05, 2023 | 2:57 PM IST
Kawasaki Vulcan S
Kawasaki

जापानी टू-व्हीलर निर्माता Kawasaki अपनी दमदार बाइक के लिए जानी जाती है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने बाइक पोर्टफोलियों को अपडेट करते हुए 649cc की पावरपुल इंजन वाली नई बाइक Kawasaki Vulcan S को लॉन्च किया है। बता दें कि यह बाइक पहले से ही मार्केट में मौजूद है, अब कंपनी ने इसके अपडेटेड वर्जन को बाजार में उतारा है।

Kawasaki Vulcan S का लुक राइडर्स को बना लेगा दीवाना

अगर आप को भी बाइक राइडिंग का शौक हैं तो Kawasaki Vulcan S का लुक आपको अपना दीवाना बना सकता है। कावासाकी ने बाइक को सिंगल मैटेलिक मैटे कार्बन ग्रे कलर में बाजार में उतारा है। दमदार लुक और 649cc का पावरपुल इंजन बाइक राइडिंग के रोमांच को एक अलग लेवल तक ले जा सकता है। यह बाइक आपको 6 स्पीड गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ मिलेगी।

Kawasaki Vulcan S की भारत में कीमत

कंपनी ने इस बाइक की कीमत 7 लाख 10 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। आपको बता दें कि Royal Enfield Super Meteor 650 और Benelli 502C इस लेटेस्ट बाइक को सीधी टक्कर देते हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रॉयल एनफील्ड की इस बाइक की कीमत कावासाकी से लगभग आधी है।

Kawasaki Vulcan S के फीचर्स

कंपनी ने बाइक में 14-लीटर का स्लोपिंग फ्यूल टैंक दिया है। कंपनी ने चालक की सैफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा है। Kawasaki Vulcan S की सड़कों पर बेहतर हैंडलिंग के लिए डुअल चैनल ABS (स्टैंडर्ड) के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिया गया है। हार्डवेयर की बात करें तो 2023 Kawasaki Vulcan S के फ्रंट में 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 250mm सिंगल डिस्क ब्रेक है।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 2:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement