facebookmetapixel
Advertisement
RBI पॉलिसी से बॉन्ड मार्केट को मिला सहारा, Debt Funds में निवेशक कहां लगा सकते हैं दांव?AI के दौर में छोटी कंपनियां बनेंगी रोजगार का बड़ा जरिया: नंदन नीलेकणिभारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं

JioTele OS: स्मार्ट टीवी के लिए जियो का नया ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च, अब स्मार्ट टीवी होगा और भी स्मार्ट

Advertisement

जियो का नया धमाका, 21 फरवरी से मिलेगा नया टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम

Last Updated- February 18, 2025 | 9:17 PM IST
JioTele OS

अगर आपको अपने स्मार्ट टीवी पर धांसू कंटेंट, बिना हैंग हुए तेज़ परफॉर्मेंस और AI की समझदारी चाहिए, तो JioTele OS तैयार है। रिलायंस जियो ने अपना नया स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम JioTele OS लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

अब टीवी पर न सिर्फ मनपसंद कंटेंट मिलेगा, बल्कि OTT, क्लाउड गेमिंग और ढेरों नए फीचर्स भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

JioTele OS कब और कहां मिलेगा?

  • JioTele OS पर चलने वाले स्मार्ट टीवी 21 फरवरी से मार्केट में मिलने लगेंगे।
  • पहले यह Thomson, Kodak, BPL और JVC जैसे ब्रांड्स के टीवी पर आएगा।
  • इस साल के आखिर तक और भी ब्रांड्स इस नए OS के साथ अपने स्मार्ट टीवी लाने वाले हैं।

JioTele OS की धांसू खूबियां

AI से होगा स्मार्ट कंटेंट सजेशन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आपके देखने की पसंद को समझेगा और आपके लिए बेस्ट कंटेंट सजेस्ट करेगा।

लैग-फ्री और स्मूद परफॉर्मेंस

जियो का दावा है कि टीवी बिना अटके फास्ट चलेगा, और 4K क्वालिटी का सपोर्ट भी देगा।

OTT, लाइव टीवी और गेमिंग – सब कुछ एक साथ

Netflix, Prime Video, JioCinema, YouTube और कई अन्य स्ट्रीमिंग ऐप्स JioTele OS पर मिलेंगे।
क्लाउड गेमिंग का मजा भी मिलेगा। एक ही रिमोट से आसानी से कंटेंट स्विच कर पाएंगे।

हमेशा अपडेटेड रहेगा JioTele OS

नए ऐप्स और कंटेंट फॉर्मेट के साथ JioTele OS लगातार अपडेट होता रहेगा।

पुराने Jio TV OS से कितना बेहतर है?

JioTele OS, Jio TV OS का नया और एडवांस वर्जन है, जो सिर्फ जियो के सेट-टॉप बॉक्स तक सीमित नहीं रहेगा। अब यह थर्ड-पार्टी ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी और सेट-टॉप बॉक्स पर भी मिलेगा।

Advertisement
First Published - February 18, 2025 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement