facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

ह्युंडै और TVS मोटर आए साथ, भारत में मिलकर बनाएंगे हाई-टेक इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन

Advertisement

ह्युंडै और टीवीएस मोटर ने इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के विकास के लिए समझौता किया है। यह साझेदारी भारत में सुरक्षित और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देगी

Last Updated- April 20, 2026 | 10:25 PM IST
Hyundai
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ह्युंडै मोटर कंपनी (ह्युंडै) और टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएस) ने भारत में मोबिलिटी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक संयुक्त विकास समझौता (जेडीए) किया है। इसके तहत नए इलेक्ट्रिक तिपहिया (ई3डब्ल्यू) समाधानों के विकास और व्यावसायीकरण को आगे बढ़ाया जाएगा।  करार के तहत ह्युंडै मोटर अपनी अनुसंधान और विकास विशेषज्ञता, आधुनिक मोबिलिटी प्रौद्योगिकियों और मानव-केंद्रित डिजाइन से जुड़े दृष्टिकोण का लाभ उठाकर ई3डब्ल्यू के विनिर्माण को बढ़ावा देगी।

ह्युंडै मोटर कंपनी में  वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट स्ट्रैटजी ऐंड प्लानिंग) जूंगसन को ने कहा, ‘ह्युंडै मोटर कंपनी भारत के एक प्रमुख बाजार के रूप में परिवहन का माहौल बेहतर बनाने में योगदान करने के तरीकों की लंबे समय से खोज कर रही है और टीवीएस मोटर के साथ हमारा सहयोग इसी प्रयास का एक हिस्सा है। हमें उम्मीद है कि संयुक्त रूप से विकसित ई-तिपहिया देश भर के लोगों के लिए सुरक्षित और अधिक टिकाऊ परिवहन तक व्यापक पहुंच सक्षम बनाएगा।’

Advertisement
First Published - April 20, 2026 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement