गूगल रोड शो और डेवलपर सत्रों की बदौलत भारत में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में 40,000 लोगों को प्रशिक्षित कर चुकी है। गूगल देश में एक लाख लोगों का कौशल बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जानकारी गूगल में प्राइवेसी, सेफ्टी ऐंड सिक्यूरिटी इंजीनियरिंग के वाइस प्रेजिडेंट रॉयल हैनसेन ने दी। तकनीक की दिग्गज कंपनी गूगल ने यहां सोमवार को यहां फ्लैगशिप कार्यक्रम आयोजित किया।
हैनसेन ने कहा कि अमेरिका और यूरोप की तरह ही भारत में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां और काम करने के तरीके थे। उन्होंने कहा,’ हमें यूरोप व अमेरिका और भारत में एक तरह की गतिविधियां दिखाई देती हैं। ये गतिविधियां चाहे राष्ट्र राज्य, रैंसमवेयर और आपराधिक समूह के हमले या उनकी हैक की गतिविधियां और किराये पर हैक करने की हों। भारत साइबर सुरक्षा के मामले में निशाने पर है – अच्छा या बुरा।’
वरिष्ठ कार्यकारी ने कहा कि साइबर से जुड़ी संख्या अचंभित करने वाली है और निरंतर बढ़ रही है। गूगल के खोजने व प्रतिक्रिया देने वाले दल को साइबर सुरक्षा से जुड़े अरबों मामलों से रोजाना निपटना होता है। हैनसेन ने कहा, ‘हमारे सभी कोडिंग और सुरक्षा कोडिंग संबंधित टूल सामान्य सुरक्षा कमजोरियों को खोजने के लिए एआई का उपयोग करते हैं। ‘