facebookmetapixel
Advertisement
भारत और UAE के बीच 6 ऐतिहासिक समझौते; अबू धाबी में PM मोदी की यात्रा के दौरान रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र पर बड़ा फैसलापश्चिम एशिया संकट का असर: चार साल में पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगीतेल की बढ़ती कीमतों और कमजोर रुपये से शेयर बाजार बेदम; सेंसेक्स-निफ्टी में साप्ताहिक गिरावटApple पर CCI कसेगा शिकंजा, वैश्विक टर्नओवर के बजाय अब भारत के राजस्व पर मांगा जवाबरिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया: ₹96.14 तक लुढ़का, क्या ₹100 प्रति डॉलर तक गिर जाएगा?IMD का पूर्वानुमान: केरल में जल्दी आएगा मॉनसून, लेकिन अल नीनो के कारण सामान्य से कम बारिश की आशंकानीट परीक्षा में बड़ा बदलाव: अगले साल से ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलानरक्षा क्षेत्र का नया हब बनेगा आंध्र प्रदेश, सत्य साईं जिले में रखी गई स्टेल्थ फाइटर जेट परियोजना की नींवभोजशाला विवाद पर हाईकोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला, परिसर को बताया देवी सरस्वती का मंदिरनई दिल्ली में ब्रिक्स बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष पर नहीं बनी सहमति, बिना संयुक्त विज्ञप्ति के समाप्त हुई चर्चा

Facebook और Instagram के बीच क्रॉस ऐप कम्युनिकेशन होगी बंद

Advertisement

पुरानी इंस्टाग्राम-फेसबुक चैट वन-वे स्ट्रीट बन जाएंगी

Last Updated- December 05, 2023 | 4:08 PM IST
Meta

Meta ने घोषणा की है कि दिसंबर के मध्य से फेसबुक और इंस्टाग्राम के बीच क्रॉस ऐप कम्यूनिकेशन बंद हो जाएगी।

इंस्टाग्राम पर एक नए सपोर्ट पेज अपडेट के अनुसार, अब आप इंस्टाग्राम से फेसबुक पर नई चैट शुरू नहीं कर सकते, लेकिन पुरानी चैट अभी भी काम करेंगी लेकिन इस चैट को आप केवल देख पाएंगे रिप्लाई नहीं कर पाएंगे। यदि आप किसी नए व्यक्ति से चैट करना चाहते हैं, तो आपको मैसेंजर या फेसबुक पर स्विच करना होगा।

फेसबुक अकाउंट के साथ पुरानी इंस्टाग्राम चैट वन-वे स्ट्रीट बन जाएंगी। आप अभी भी उन्हें पढ़ सकते हैं, लेकिन उत्तर नहीं दे सकते।

इसके अलावा, इंस्टाग्राम यूजर्स के फेसबुक खातों के साथ चल रही कोई भी चैट उनके फेसबुक या मैसेंजर इनबॉक्स में ट्रांसफर नहीं होगी। फेसबुक अकाउंट के माध्यम से देखे जाने पर इंस्टाग्राम चैट भी इसी तरह से उपलब्ध नहीं होगी।

मेटा ने 2020 में इंस्टाग्राम के लिए मैसेंजर सपोर्ट पेश किया था, जिससे फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट के बीच क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म मैसेजिंग शुरू हो गई थी। अब, तीन साल बाद, कंपनी दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इंटीग्रेट करने के अपने फैसले को पलट रही है।

हाल ही में, इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर शुरू किया है जो यूजर्स को अपने पोस्ट केवल ‘क्लोज फ्रेंड्स’ के एक छोटे ग्रुप के साथ शेयर करने की अनुमति देता है।

मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर घोषणा की थी कि यह फीचर यूजर्स को लिमिटेड ऑडियंस के लिए पोस्ट और रील्स शेयर करने का विकल्प देता है।

यूजर्स अपने इंस्टाग्राम फ़ीड पर नई पोस्ट शेयर करते समय ‘ऑडियंस’ का चयन करने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प पा सकते हैं। ‘ऑडियंस’ बटन पर टैप करने पर एक पॉप-अप विंडो खुलेगी जिसमें यूजर्स से पूछा जाएगा कि क्या वे इसे अपने ‘क्लोज फ्रेंड्स’ लिस्ट के साथ शेयर करना चाहते हैं? विंडो लिस्ट को एडिट करने का ऑप्शन भी देती है।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 4:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement