facebookmetapixel
Advertisement
90 डॉलर के ऊपर टिके कच्चे तेल के दाम तो महंगा हो सकता है पेट्रोल, BPCL ने दिया बड़ा संकेतरूस से सस्ता तेल खरीदने के बाद भी BPCL की लागत क्यों बढ़ गई? जानिए कहां बिगड़ा पूरा हिसाबHDFC, SBI, ICICI समेत बड़े बैंकों की नई तैयारी! डॉलर बॉन्ड से जुटेगा बड़ा फंडकच्चे तेल में उछाल से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका, सोना करीब ₹600 टूटा, चांदी ₹1,300 लुढ़कीबैंकों में नकदी 3 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर, क्या लोन और ब्याज दरों पर पड़ेगा असर? जानिए वजहQuick Commerce की जंग अब कूपन की नहीं, गोदाम और सप्लाई चेन की हैCJP प्रदर्शन के चलते आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन, DMRC ने जारी की लिस्टOpening Bell: US-Iran तनाव से बाजार में मची हलचल! Sensex 500 अंक लुढ़का, Nifty 23,700 के करीबपेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, आज कैबिनेट मीटिंग में होगा फैसलाSonam Wangchuk Hunger Strike: सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन

सावधान! डिलीट किया Threads अकाउंट तो Instagram नहीं चला पाएंगे आप

Advertisement

एक ही आईडी दोनों ऐप पर काम कर रही है। इस कारण Threads अकाउंट डिलीट करने पर अपने आप ही इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट हो जा रहा है।

Last Updated- July 10, 2023 | 5:36 PM IST
Attention Deleted Threads account then you will not be able to run Instagram

Meta ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को टक्कर देने के लिए नया ऐप ‘Threads’ जारी किया है। लोगों ने इस नए ऐप को हाथों-हाथ लिया और एक हफ्ते से भी कम समय में इसके यूजर्स की संख्या 10 करोड़ हो गई। ChatGPT, Tik-Tok और इंस्टाग्राम से भी तेज गति से थ्रेड्स ने यह मील का पत्थर पार किया।

मगर जैसे ही यूजर्स को यह पता चला कि Threads अकाउंट डिलीट करने पर अपने आप इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट हो जाएगा। तब उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। इससे यूजर्स के बीच चिंताएं बढ़ गईं कि क्या उन्हें इतनी जल्दी थ्रेड्स जॉइन करना चाहिए था।

Threads अकाउंट डिलीट करने पर क्यों Instagram नहीं चल रहा

थ्रेड्स को इंस्टाग्राम के माध्यम से ही ऑपरेट किया जा रहा है। फिलहाल ये दोनों ऐप एक-दूसरे से लिंक है। एक ही आईडी दोनों ऐप पर काम कर रही है। इस कारण Threads अकाउंट डिलीट करने पर अपने आप ही इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट हो जा रहा है। फिलहाल थ्रेड्स प्रोफाइल को अलग से डिलीट करने की कोई सुविधा नहीं है।

Also read: Meta Threads: मेटा का ‘Threads’ 100 देशों में शुरू, ट्विटर को टक्कर

जल्द मिलेगी अलग से Threads प्रोफाइल डिलीट करने की सुविधा

इंस्टाग्राम के बॉस एडम मोसेरी ने कहा है कि थ्रेड्स जल्द ही यूजर्स को उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल को प्रभावित किए बिना उनकी प्रोफाइल को डिलीट करने की सुविधा देगा। एडम मोसेरी ने थ्रेड्स पर एक पोस्ट में बताया कि अभी इंस्टाग्राम और थ्रेड्स दोनों एक अकाउंट से जुड़े हुए हैं, यही वजह है कि जब कोई यूजर थ्रेड्स प्रोफाइल डिलीट करता है तो उसका इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट हो जाता है।

Also read: MrBeast ने ‘Threads’ पर बनाया रिकॉर्ड, 1 मिलियन यूजर्स ने किया फॉलो

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी एक ऐसे तरीके पर काम कर रही है जो यूजर्स को इस प्रक्रिया में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट किए बिना अपने थ्रेड्स अकाउंट को डिलीट करने में सक्षम बनाएगी।

Advertisement
First Published - July 10, 2023 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement