facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

MrBeast ने ‘Threads’ पर बनाया रिकॉर्ड, 1 मिलियन यूजर्स ने किया फॉलो

Advertisement

मिस्टर बीस्ट के Threads फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 2.4 मिलियन हो गई है। जबकि मार्क जुकरबर्ग के थ्रेड्स पर सिर्फ 1.8 मिलियन फॉलोअर्स ही हैं।

Last Updated- July 08, 2023 | 1:14 PM IST
mr beast

मशहूर यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन उर्फ ‘मिस्टर बीस्ट’ (James Stephen Donaldson, MrBeast) ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। बता दें कि मिस्टर बीस्ट ने ये रिकॉर्ड मेटा (Meta) द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई सोशल मीडिया ऐप ‘Threads’ पर बनाया है।

यूट्यूबर जिमी के Threads ऐप पर 1 मिलियन फ़ॉलोअर्स हो गए है। मेटा की इस ऐप के लॉन्च होने के 24 घंटों के भीतर ही 30 मिलियन यूजर ने इस पर अपना अकाउंट बना लिया था।

मिस्टर बीस्ट ने भी Threads पर 6 जुलाई को अपना अकाउंट बनाया और शाम के करीब 7 बजे तक उनके एक मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Meta Threads: मेटा का ‘Threads’ 100 देशों में शुरू, ट्विटर को टक्कर 

ऐसा होने के बाद MrBeast के नाम सबसे कम समय में Threads ऐप पर एक मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

मिस्टर बीस्ट ने खुद को बताया ‘फ्यूचर थ्रेड्स सीईओ’

इस रिकॉर्ड के हासिल करने के बाद मिस्टर बीस्ट ने मजाक में अपने बायो में खुद को ‘फ्यूचर थ्रेड्स सीईओ’ लिखा है। साथ ही एक मिलियन फॉलोवर होते ही 25 साल के इस यूट्यूबर जुकरबर्ग को इस बारे में भी बताया।

मार्क जुकरबर्ग ने भी इस पर खुशि जाहिर करते हुए मिस्टर बीस्ट को मज़ाक में जवाब दिया, ‘यह 1 मिलियन से बहुत ज़्यादा है।’

मार्क जुकरबर्ग को भी पीछे छोड़ा मिस्टर बीस्ट ने

अब तक मिस्टर बीस्ट के Threads फॉलोअर्स की संख्या एक मिलीयन को पार करके 2.4 मिलियन हो गई है। जबकि मार्क जुकरबर्ग के थ्रेड्स पर सिर्फ 1.8 मिलियन फॉलोअर्स ही हैं।

Advertisement
First Published - July 8, 2023 | 1:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement