facebookmetapixel
Advertisement
यूरोप में कारोबार बढ़ाएगी विपुल ऑर्गेनिक्स, ओम्या के साथ किया बड़ा समझौताफीफा वर्ल्ड कप आते ही क्यों दौड़ पड़ता है भारतीय शेयर बाजार? 36 साल के आंकड़े कर देंगे हैरानBalrampur Chini से Triveni तक, एक्साइज ड्यूटी कट के बाद कौन से Sugar Stocks पर है एक्सपर्ट्स का दांव?Real Estate: घर की चाबी का इंतजार बढ़ सकता है, लाखों खरीदारों के लिए चेतावनीTCS ने AI की दुनिया में खेला बड़ा दांव! 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AI का एक्सेससरकार ने E22, E25, E27 और E30 को दी बड़ी टैक्स छूट, जानें डिटेल्सWipro Buyback: बायबैक शुरू होते ही टूटा विप्रो का शेयर, 6 साल के निचले स्तर पर पहुंचाअमेरिका में लाखों डॉलर का इलाज, चीन में 10 गुना सस्ता! दुनिया क्यों हो रही है हैरान?Gold-Silver Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सोना-चांदी के गिरे भाव; जानें आज कितने हुए सस्तेभारत-अमेरिका व्यापार में आएगा बंपर उछाल! हाइड्रोकार्बन सेक्टर खोल सकता है 500 अरब डॉलर का रास्ता

iPhone में 5G सपोर्ट के लिए Apple लाया iOS 16.2

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 1:27 PM IST
Apple iphone

Apple ने iPhone में 5जी नेटवर्क सपोर्ट के लिए नया अपडेट iOS 16.2 रोल आउट करना शुरू कर दिया है। ये नया अपडेट सिर्फ 5जी कनेक्टिविटी ही नहीं बल्कि कई सारे अन्य बेहतर फीचर जैसे Freeform app, end-to-end iCloud encryption, Apple Music Sing आदि के साथ आया है। ये अपडेट iOS 16 कंपैटिबल सभी iPhone पर अवेलेबल है।

आइए आपको बताते हैं, स्टेप बाय स्टेप कैसे अपडेट करें iPhone:

स्टेप 1: सेटिंग्स (Settings) पर जाएं

स्टेप 2: सेटिंग्स के अंदर, General पर टैप करें

स्टेप 3: Software Update पर टैप करें और फिर Download and Install ऑप्शन पर क्लिक करें

स्टेप 4: इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे Terms of Service के लिए आ रहे Agree बटन को क्लिक करें, और आपका डिवाइस लेटेस्ट iOS पर अपडेट हो जाएगा

डिवाइस अपडेट करने के बाद, यूजर्स को नेटवर्क सेटिंग्स (network settings) में नीचे दिए गए ऑप्शन दिखेंगे-

स्टेप 1: सेटिंग्स पर जाएं और Mobile Data पर क्लिक करें

स्टेप 2: Mobile Data Options पर टैप करें फिर Voice & Data पर क्लिक करें

स्टेप 3: Voice & Data के अंदर, आपको तीन ऑप्शन दिखेंगे- 4G On, 5G On और 5G Auto

Step 4: iPhone पर 5जी सर्विस इनेबल करने के लिए 5G On और 5G Auto को सेलेक्ट करें

नोट: 5G On सेलेक्ट करने पर आपका फोन सिर्फ 5G नेटवर्क के लिए लॉक हो जाएगा, यानी कि आपके आईफोन पर 5जी नेटवर्क ही अवेलेबल होगा, जबकि अगर आप Auto mode को चुनते हैं तो इससे आपका आईफोन अपने आप उपलब्धता के हिसाब से 4G और 5G नेटवर्क पर स्विच करेगा। यानी कि अगर 5जी नेटवर्क मौजूद नहीं होगा तो आपका आईफोन अपने आप 4जी नेटवर्क पर काम करेगा।

इस अपडेट के अन्य फीचर जैसे कि end-to-end iCloud encryption, Freeform, Apple Music Sing, आदि हैं।

iOS 16.2 में End-to-end iCloud encryption को ‘Advanced Data Protection’ कहा जा रहा है, और ये यूजर्स के डेटा की सिक्योरिटी के लिए एक कदम आगे है।

बता दें, देश में 1 अक्टूबर को 5जी सेवाओं की शुरुआत की गई थी।जिसके बाद सरकार ने Apple और अन्य स्मार्टफोन कंपनियों को फोन में 5G सेवा जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कहा था। टेक दिग्गज Apple ने दिसंबर में 5जी सेवा लाने का ऐलान किया था। शुरुआत में 5G सपोर्ट सिर्फ बीटा अपडेट के साथ उपलब्ध था जिसे नवंबर के शुरुआती दिनों में रोल आउट किया गया था।

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement