इन नये मामलों में 35 मामले पूर्वी, दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम से आये जबकि एक मामला नयी दिल्ली नगर निगम से आया।
अब तक डेंगू के कारण चार लोगों की मौत हो चुकी है।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में सर्वाधिक 738 मामले सामने आये जबकि 617 मामले नयी दिल्ली नगर निगम से आये। दिल्ली कैंट से भी कुछ मामले सामने आये हैं।
पिछले साल डेंगू के 976 मामले सामने आये थे और पांच लोगों की जान गयी थी। 2010 में 5994 मामले सामने आये थे जिनमें से आठ लोगों की मौत हो गयी थी।
भाषा