facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

खुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तार

Advertisement

इस महीने लगभग 23 लाख नए डीमैट खाते खोले गए, जो 2025 के 25 लाख के मासिक औसत से कम है

Last Updated- June 09, 2026 | 10:43 PM IST
Demat account

मई 2026 में लगातार तीसरे महीने नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तार पिछले साल के औसत से कम रही। इससे पता चलता है कि खुदरा निवेशकों की भागीदारी में कमी आई है। इस महीने लगभग 23 लाख नए डीमैट खाते खोले गए, जो 2025 के 25 लाख के मासिक औसत से कम है। डीमैट खाते का इस्तेमाल शेयरों और दूसरी प्रतिभूतियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने के लिए किया जाता है।

बाजार के जानकारों का मानना ​​है कि इस सुस्ती की वजह पिछले 18 महीनों में बाजार का सुस्त माहौल और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं का बरकरार रहना है, जिनका असर निवेशकों के भरोसे पर पड़ा है। आने वाली कुछ तिमाहियों में नए खाते खुलने की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है क्योंकि कई वजहों से खुदरा निवेशक बाजार से दूर रह सकते हैं। इनमें भूराजनीतिक तनाव, कमजोर मॉनसून की आशंका और ईरान संघर्ष के बाद ऊर्जा की कीमतें बढ़ने से कंपनियों के मुनाफ़े की धीमी वृद्धि जैसी बातें शामिल हैं।

इसके अलावा, नौकरी के मौकों को लेकर चिंता, खासकर टेक्नॉलजी सेक्टर में, जहां कंपनियां तेज़ी से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस अपना रही हैं, निवेशकों के भरोसे पर असर डाल रही है। चूंकि ज्यादातर नए डीमैट खाते वेतनभोगी खुलवाते हैं। इसलिए नौकरी की सुरक्षा को लेकर चिंताएं निकट भविष्य में इक्विटी बगाजार में नई भागीदारी को रोक सकती है।

Advertisement
First Published - June 9, 2026 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement