गुजरात परिवर्तन पार्टी की स्थापना करने वाले पटेल ने कहा कि अपनी परिवर्तन यात्रा के बाद उन्होंने महसूस किया कि राज्य मंे मौजूदा सरकार को बदलने की भावना प्रबल है, , खासतौर पर गरीबों और बेराजगार युवाओं में।
उन्होंने कहा, लोग हमसे भावनात्मक रूप से जुड़े हैं और मुझे विश्वास है कि मेरी रैलियों में भारी संख्या में मौजूदगी मतौं मैं परिवर्तित होगी जिससे हम सत्ता में आयेंगे।
राज्य में 13 और 17 दिसंबर को चुनाव होने हैं।
भाषा