Advertisement
Stocks To Watch Today: Airtel से HDFC Bank तक एक्शन ही एक्शन, आज इन शेयरों में दिख सकता है जोरदार मूवमेंटमई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंका
अन्य समाचार पैरा शिक्षकों को पांच नवंबर तक हर हाल में अपनी ड्यूटी पर पहुंचना होगा -राम
'

पैरा शिक्षकों को पांच नवंबर तक हर हाल में अपनी ड्यूटी पर पहुंचना होगा -राम

PTI

- November,02 2012 11:23 PM IST

राम ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में दो टूक कहा कि दो माह की हड़ताल के बाद राज्य के पैरा शिक्षकों ने अपनी हड़ताल 31 अक्तूबर को समाप्त कर दी थी जिसके बाद उन्हें अपनी ड्यूटी पांच नवंबर तक प्रारंभ करने की छूट दी गयी है। इसमें कोई कोताही नहीं बर्दाश्त की जायेगी।

यह पूछे जाने पर कि ऐसा न करने वालों के खिलाफ सरकार क्या कार्रवाई करेगी, राम ने कहा कि इस बारे में पांच नवंबर के बाद राज्य सरकार फैसला करेगी। मंत्री का यह बयान इस संदर्भ में महत्वपूर्ण है कि पैरा शिक्षकों का एक समूह अभी भी काम पर लौटने को तैयार नहीं है और वह अपनी पुरानी मांगों पर ही कायम हैं।

उन्होंने कहा कि पैरा शिक्षकों को जिस योजना के तहत नियुक्त किया गया है उसमें उन्हें स्थाई करने और स्थाई शिक्षकों के समान वेतन देने की व्यवस्था नहीं की जा सकती है।

इन्हीं दोनों मांग के साथ राज्य के पैरा शिक्षक जुलाई से ही हड़ताल पर थे और 31 अक्तूबर को झारखंड उच्च न्यायालय के उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद उसी दिन इन शिक्षकों ने अपनी हड़ताल खत्म करने की घोषणा की थी लेकिन अभी भी बहुत से अध्यापक अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं।

भाषा : इन्दु

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement