Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार इस दीवाली करें अच्छे बोनस की उम्मीद : विशेषग्य
'

इस दीवाली करें अच्छे बोनस की उम्मीद : विशेषग्य

PTI

- October,30 2012 10:37 AM IST

विशेषग्यों की मानें तो कर्मचारी इस दीवाली को अच्छे बोनस की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि सरकार द्वारा घोषित सुधारात्मक कदमों के बाद कंपनियों में आम धारणा सकारात्मक है।

मानव संसाधन विभागों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक कंपनियों अपने कर्मचारियों को बोनस देंगी।

मानव संसाधन फर्म माइहाइरिंगक्लब डाट काम ने एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला है। इसके अनुसार यह बोनस कुल वेतन का कुछ प्रतिशत नकदी बोनस के रूप में, विशेष त्योहारी प्रोत्साहन, उपहार के रूप में दिया जा सकता है।

इसके अनुसार निजी क्षेत्र की 65 कंपनियां तथा पीएसयू क्षेत्र की 95 प्रतिशत कंपनियां अपनी कर्मचारियों को इस त्योहारी सीजन में बोनस देने पर विचार कर रही हैं। यह पिछले साल की तुलना में क्रमश: 12 व तीन प्रतिशत अधिक है।

निजी क्षेत्र में 32 प्रतिशत कंपनियां अपने कर्मचारियों को त्योहारी बोनस के रूप में एक महीने का मूल वेतन देने पर विचार कर रही हैं। इसी तरह सरकारी क्षेत्र में यह प्रतिशत 63 प्रतिशत है।

साइकी पैनेशिया के सीओओ विकास वाटस ने कहा, े मौजूदा हालात में ज्यादातर नियोक्ता सालाना सीटीसी का 4-6 प्रतिशत त्योहारी बोनस के रूप में देने पर विचार कर रही हैं। े

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement