Business Standard
Advertisement
परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका
अन्य समाचार विश्वविद्यालय कर्मचारियों के लिए वेतन और पेंशन मद 1081.69 करोड मंजूर
'

विश्वविद्यालय कर्मचारियों के लिए वेतन और पेंशन मद 1081.69 करोड मंजूर

PTI

- September,18 2012 8:03 PM IST

पटना, 18 सितंबर :भाषा: बिहार सरकार ने राज्य के नौ विश्वविद्यालयों में शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और महंगाई भत्ता आदि के मद में भुगतान के लिए 1081.69 करोड रुपये की राशि को आज मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में नौ विश्वविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और महंगाई भत्ता आदि के भुगतान के लिए 1081.69 करोड रुपये की मंजूरी दे दी गयी।

बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रधान सचिव रविकांत ने संवाददाताओं से कहा कि पटना विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, बिहार विश्वविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, तिलकामांझी विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिश्रा विश्वविद्यालय और कामेश्वर सिंह दरभंगा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और महंगाई भत्ता के भुगतान के लिए 1081.69 करोड रुपये की मंजूरी दी गयी है। इससे मार्च 2012 से फरवरी 2013 :रिपीट: फरवरी 2013 की अवधि का वेतन तथा पेंशन भुगतान तथा बकाया महंगाई भत्ता का भुगतान होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार राज्य राजमार्ग परियोजना फेज 2 के क्रियान्यवयन के तहत चार स्टेट हाइवे बनाने के लिए एशियन विकास बैंक :एडीबी: से रिण लेने को भी मंजूरी दे दी गयी । कुल 1658 करोड़ रुपये की परियोजना में एडीबी 80 प्रतिशत रिण देगा जबकि शेष 20 प्रतिशत राशि बिहार सरकार का राज्यांश होगी ।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement