पश्चिमी क्यूबा कल रात बिजली गुल हो जाने से अंधेरे में डूब गया जिसके चलते लाखों लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी ।
बिजली गायब होने से राजधानी भी अछूती नहीं रही जहां 20 लाख लोग रहते हैं । इसके साथ ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल वारादेरो भी अंधेरे में डूबा रहा ।
अभी इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है कि यह समस्या किस कारण हुई । रात आठ बजे जब लोग सरकारी टेलीविजन पर समाचार सुन रहे थे तभी अचानक से बिजली चली गई और चारों ओर अंधेरा छा गया ।
एपी