Advertisement
NPS में एसेट एलोकेशन और निकासी के विकल्प: करार में दी गई शर्तें पूरी होने पर ही कर सकेंगे एन्युटी सरेंडरEditorial: जियो-एनएसई के मेगा आईपीओ से बदलेगी बाजार की तस्वीरडेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहत
अन्य समाचार सीडीएस रावत, उनकी पत्नी को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दी अंतिम श्रद्धांजलि
'

सीडीएस रावत, उनकी पत्नी को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दी अंतिम श्रद्धांजलि

PTI

- December,11 2021 11:43 AM IST

10 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के पार्थिक शरीरों पर शुक्रवार को पुष्पांजलि अर्पित की।

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से जनरल रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य रक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।

जनरल रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीरों को अंतिम संस्कार से पहले यहां उनके आधिकारिक आवास पर रखा गया था।

शाह के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रवि शंकर प्रसाद और भारत में ब्रिटेन के राजदूत अलेक्जेंडर एलिस समेत कई नेताओं ने जनरल रावत और उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि दी।

देश के पहले सीडीएस जनरल रावत को तीनों सेवाओं के बीच समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और वह पिछले दो वर्ष से कड़े रुख एवं विशिष्ट समय सीमा के साथ इस कार्य को आगे बढ़ा रहे थे।

भाषा सिम्मी शोभना

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement