Advertisement
Stock Market Today: ट्रंप के एक बयान ने बदला बाजार का मूड, GIFT Nifty 250 अंक उछला; एशियाई बाजारों में तूफानी तेजीमहिलाओं के हाथ में मोबाइल और बैंक खाता तो आया, लेकिन संपत्ति अब भी दूर, रिपोर्ट ने खोली हकीकतराज्यों ने अप्रैल में खर्च किया सिर्फ 1.85% पूंजीगत बजट, विकास परियोजनाओं की रफ्तार क्यों धीमी?सरकार को मिल सकती है राहत, यूरिया की कीमतें आधी होने से बदलेगा समीकरणबैंकों का लोन 215 लाख करोड़ रुपये के पार, क्या संकेत दे रहे हैं आंकड़े?होममेकर के लिए SC का ऐतिहासिक फैसला, अब नहीं होगी उनके योगदान की अनदेखी₹2,000 करोड़ के ऑर्डर बुक के बाद Ashok Leyland की अगली बड़ी तैयारी क्या है?मोहनदास पई की चेतावनी: AI में निवेश नहीं किया तो विदेशी कंपनियां छीन लेंगी बाजारभारत में EY का पहला AI Experience Center लॉन्च, क्या अब कंपनियों का पूरा बिजनेस मॉडल बदलने वाला है?नीति आयोग की बैठक में राज्यों ने खोला विकास का पिटारा, केंद्र से मांगे लाखों करोड़ के प्रोजेक्ट और पैकेज
अन्य समाचार सैयदना की जनाजा निकाला, आखिरी दीदार के लिए लाखों लोग पहुंचे
'

सैयदना की जनाजा निकाला, आखिरी दीदार के लिए लाखों लोग पहुंचे

PTI

- January,18 2014 2:03 PM IST

सैयदना के सैफी महल से सुबह करीब दस बजे जनाजा निकाला। उनके आखिरी दीदार के लिए बड़ी संख्या में दाउदी बोहरा समुदाय के लोग पहुंचे। उन्हें भिंडी बाजार में रौदत ताहिरा कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

सैयदना मुफाद्दल सैफुद्दीन ने सैयदना की नमाज ए जनाजा की इमामत की।

जनाजे में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को ध्यान में दखकर वालकेश्वर रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। सैयदना का कल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 102 वर्ष के थे।

आज तड़के मालाबार हिल में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर भगदड़ मच गयी और 18 लोगों की मौत हो गई एवं 40 घायल हो गए। ये लोग उनके गुजर जाने की खबर पाकर वहां पहुंचे थे।

दाउदी बोहरा शिया मुसलमानों का एक पंथ है और ये लोग दुनियाभर में फैले हैं। उनका एक मुख्य सिद्धांत देशभक्ति भी है।

दुनियाभर के दाउदी बोहरा समुदाय के 52 वें दाई अल मुतलक डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन सैयदना ताहिर सैफुद्दीन के सबसे बड़े बेटे थे। उन्होंने 1965 में अपने पिता के निधन के बाद उनका स्थान लिया था।

उन्हें दाउदी बोहरा को गतिशील समुदाय बनाने का श्रेय जाता है। उन्हें स्टार ऑफ जोर्डन और ओर्डर ऑफ नाइल जैसे जोर्डन और मिस्र के शीर्ष नागरिक सम्मानों से नवाजा गया था।

उन्होंने काहिरा के अल अजहर विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और कराची विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों ने डाक्टरेट की मानद उपाधि भी प्रदान की थी।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement