Business Standard
Advertisement
Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैन
अन्य समाचार वैश्विक विकास जरुरतों के लिये 400 अरब डालर जुटाने की जरुरत .. संयुक्त राष्ट्र
'

वैश्विक विकास जरुरतों के लिये 400 अरब डालर जुटाने की जरुरत .. संयुक्त राष्ट्र

PTI

- July,13 2012 5:15 AM IST

संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार टीबी, एड्स और दूसरी बीमारियों से निपटने के साथ साथ जलवायु परिवर्तन जैसी नई वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिये दुनिया के देशों को 400 अरब डालर की राशि जुटाने की आवश्यकता है।

ऐसे समय जब विकसित देश वित्तीय संकट से घिरे हैं संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक विकास पर आज जारी सालाना रिपोर्ट विश्व आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण 2012 में कहा गया है कि मौजूदा कठिन समय में दुनिया के कई दानदाता देशों ने विकास सहायता में कटौती की है। पिछले कई सालों में पहली बार वर्ष 2011 में सहायता प्रवाह में गिरावट आई है।

विकास योजनाओं के लिये वित्तीय सहायता की नई खोज पर केन्दि्रत इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विकासशील देशों की वित्तीय जरुरतें दानदाता देशों की अनुदान सहायता देने की क्षमता और इच्छा से कहीं आगे निकल चुकी हैं। ऐसे में सहस्त्राब्दि विकास लक्ष्यों तथा जलवायु परिवर्तन जैसी दूसरी वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिये आवश्यक संसाधन जुटाना काफी मुश्किल होता जा रहा है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुख्य लेखक राब वोस के अनुसार दानदाता देश सहायता देने के अपने वादों को पूरा नहीं कर पाये। विभिन्न देशों में बजट में कटौती की वजह से विकास सहायता राशि में कमी बढ़कर 167 अरब डालर तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि दानदाता देशों को अपने वादे को पूरा करना चाहिये लेकिन इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन की बढ़ती वैश्विक चुनौती से निपटने के लिये नये संसाधन तलाशने होंगे।

जारी भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement