Business Standard
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
अन्य समाचार ‘कृषि अवसंरचना कोष’ से किसानों को मिलेगा फायदा, रोजगार पैदा होंगे : शाह
'

‘कृषि अवसंरचना कोष’ से किसानों को मिलेगा फायदा, रोजगार पैदा होंगे : शाह

PTI

- August,10 2020 4:43 AM IST

नौ अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को ‘‘कृषि अवसंरचना कोष’’ के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तपोषण सुविधा शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे रोजगार के नये अवसर उत्पन्न होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव है, जिसे सशक्त करने के लिए मोदी सरकार विगत छह वर्षों से प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि विकास के लिए कई अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि मोदी जी के इन अथक प्रयासों से आने वाले समय में भारतीय कृषि विश्वस्तरीय होगी।’’

शाह ने कहा कि ‘‘कृषि अवसंरचना कोष’’ से कोल्ड स्टोरेज, संग्रह केंद्रों, प्रसंस्करण इकाइयों जैसे अनेक बुनियादी ढांचों के निर्माण को गति मिलेगी जिससे मेहनती किसान अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त कर पाएंगे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की छठी किस्त के तहत 8.5 करोड़ से भी अधिक किसानों को 17,100 करोड़ रुपये की राशि जारी की और ‘कृषि अवसंरचना कोष’ के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तपोषण सुविधा शुरू की।

पीएम किसान के तहत किसानों को हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में कुल छह हजार रुपये की सहायता दी जाती है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न इस संकट से निपटने में देश के किसानों के योगदान की रविवार को प्रशंसा करते हुए कहा कि किसानों के चलते भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था आज भी मजबूत है और इससे पूरी अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप नीरज

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement