Advertisement
Stocks To Watch Today: Airtel से HDFC Bank तक एक्शन ही एक्शन, आज इन शेयरों में दिख सकता है जोरदार मूवमेंटमई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंका
अन्य समाचार परीक्षण के लिए अराफात के शव को कब्र से निकालने को तैयार हैं फलस्तीनी
'

परीक्षण के लिए अराफात के शव को कब्र से निकालने को तैयार हैं फलस्तीनी

PTI

- July,04 2012 8:03 PM IST

, चार जुलाई

राष्ट्रपति का यह बयान स्विट्जरलैंड के एक प्रयोगशाला के दावे के बाद आया है कि उसे अराफात के अंतिम दिनों में उपयोग किए गए वस्तुओं से रेडियोधर्मी पदार्थों का संकेत मिला है।

अराफात की पत्नी सुहा ने प्रयोगशाला के दावे के आधार पर अटॉप्सी के लिए हां कह दी है।

यह खबर सबसे पहले अरब सेटेलाइट चैनल अल-जजीरा पर आयी थी ।

चैनल को दिए गए एक साक्षात्कार में सुहा ने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि उन्होंने अराफात के सामानों :जिसमें टूथब्रश और फर का एक हैट शामिल है: की जांच करवाने में आठ वर्ष क्यों लगा दिए । यहां तक कि उन्होंने अराफात की मौत के बाद उनकी अटॉप्सी के लिए भी मना कर दिया था ।

अराफात की मृत्यु नवंबर 2004 में पेरिस के बाहर एक सैन्य अस्पताल में हुई थी । डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें गंभीर मस्तिष्क रक्तस्राव हुआ है ।

संवाद समिति :एपी: की ओर से अराफात के मेडिकल रिपोर्टों की जांच करने वाले डॉक्टरों और स्वतंत्र विशेषग्यों को रक्तस्राव का कोई कारण नहीं मिला है ।

अरब देशों में यह अटकलें लगायी जा रही हैं कि अराफात को इस्राइल ने मारा होगा क्योंकि वह उन्हें शांति समझौते के मार्ग में बहुत बड़ा रोड़ा मानता था। इस्राइली अधिकारियों ने इस मामले में कोई भी संलिप्तता होने से मना किया है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement