facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

WTC Final: भारत के खिलाफ मैच को लेकर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर लियोन ने कही बड़ी बात

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 2:42 PM IST
Australian Off-spinner Nathan Lyon

आफ स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि एशेज को लेकर हो रही बातचीत से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये आस्ट्रेलिया की तैयारियां बाधित नहीं होंगी और उन्होंने भारत के खिलाफ आगामी फाइनल को ‘ग्रैंड फाइनल’ भी करार दिया ।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल सात जून से ओवल पर खेला जायेगा । वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की एशेज श्रृंखला 16 जून से शुरू होगी । लियोन ने आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस से कहा ,‘‘हम एशेज खेल रहे हैं लेकिन उससे पहले एक बड़ा मैच खेलना है । डब्ल्यूटीसी फाइनल हमारा ग्रैंड फाइनल है और यहीं से सत्र शुरू होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हर आस्ट्रेलियाई प्रशंसक को एशेज का इंतजार है लेकिन इस मैच को लेकर भी रोमांच होना चाहिये।’’

आस्ट्रेलियाई टीम कोई भी अभ्यास मैच खेले बिना एशेज में उतरेगी । लियोन ने कहा कि भारत में टेस्ट श्रृंखला में 1 . 2 से मिली हार का इस मैच पर कोई असर नहीं होगा । उन्होंने कहा ,‘‘ भारत में जो हुआ, उसे बदला नहीं जा सकता लेकिन दोनों टीमों की तैयारियां अच्छी है । भारत के पास कुछ अच्छे बल्लेबाज और तेज गेंदबाज भी हैं तो चुनौती अच्छी होगी । यह नया मैच है और नये सिरे से खेला जायेगा ।’’

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 2:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement