facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

दोपहिया चुस्त, कार बाजार सुस्त

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:42 PM IST

पिछले कुछ अरसे से मंदी की मार झेल रहे घरेलू कार बाजार को मार्च के दौरान मामूली राहत से ही संतोष करना पड़ा है।
इस दौरान यात्री कारों की कुल बिक्री बढ़कर 1,29,358 इकाई हो गई, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 1,28,098 इकाई रही थी। इसके अलावा, वाणिज्यिक वाहनों पर भी मंदी की गहरी मार पड़ रही है।
उसकी खस्ता हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इनकी बिक्री मार्च में 26.22 प्रतिशत घटकर 41,881 इकाई रह गई। पिछले साल इसी अवधि में यह 56,768 इकाई थी। हालांकि दोपहिया वाहनों की बिक्री रफ्तार पर मंदी का ब्रेक खास कारगर साबित नहीं हो रहा है।
वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च में देश में मोटरसाइकिलों की बिक्री 2.98 फीसदी बढ़कर 5,22,000 इकाई पहुंच गई। पूर्व वर्ष की इसी अवधि में यह 5,06,884 इकाई थी।

Advertisement
First Published - April 8, 2009 | 8:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement