facebookmetapixel
Advertisement
“पश्चिम बंगाल में कमल खिला”: पीएम मोदी ने TMC के गढ़ में BJP की जीत की सराहना कीवामपंथ का आखिरी किला भी ढहा, केरल में हारी लेफ्ट सरकार; अब भारत के किसी राज्य में नहीं बची ‘लाल सत्ता’Axis MF ने उतारा निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स फंड, ₹100 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?8th Pay Commission का बड़ा अपडेट: मेमोरेंडम जमा करने की तारीख बढ़ी, क्या ₹69,000 हो जाएगी बेसिक सैलरी?Kerala Assembly Election Results 2026: UDF की बढ़त बरकरार, वाम का आखिरी किला भी ध्वस्तHDFC Defence Fund में SIP और STP पर ₹25,000 की लिमिट, निवेशकों के लिए क्या मायने?बंगाल में BJP की ‘सुनामी’: 190+ सीटों के साथ कैसे ढहा ममता बनर्जी का ‘अजेय’ किला, 5 प्वाइंट्स में समझिएPuducherry election results 2026: रुझानों में रांगास्वामी की सरकार को बढ़त, सत्ता वापसी की राह साफतमिलनाडु में विजय की ‘विक्ट्री’: 2 साल पुरानी पार्टी और 100+ सीटें, कैसे ‘थलपति’ ने पलटा पूरा गेम?West Bengal elections: BJP की जीत से बाजार में आएगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताया बड़ा संकेत

मुंबई इंडियन्स ने लसिथ मलिंगा को बनाया बॉलिंग कोच

Advertisement

मलिंगा मुंबई इंडियन्स के साथ खिलाड़ी के तौर पर 11 सत्र तक जुड़े रहने के बाद 2018 में टीम के गेंदबाजी मेंटोर थे।

Last Updated- October 20, 2023 | 5:03 PM IST
Mumbai Indians appoint Lasith Malinga as bowling coach

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम मुंबई इंडियन्स (MI) ने शुक्रवार को श्रीलंका के पूर्व दिग्गज लसिथ मलिंगा को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की। इस फ्रेंचाइजी के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल मलिंगा न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड की जगह लेंगे।

चालीस साल के मलिंगा आगामी सत्र से पहले मार्क बाउचर की अगुवाई वाली कोचिंग दल से जुड़ेंगे जिसमें मुंबई इंडियन्स टीम के उनके पूर्व साथ कीरोन पोलार्ड (बल्लेबाजी कोच) भी है। फ्रेंचाइजी का मानना था कि तीन पूर्व क्रिकेटर ‘डगआउट में एक मजबूत साझेदारी बनाएंगे’।

Also read: Shane Bond ने मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ा, 4 बार खिताबी जीत में निभाया साथ

मलिंगा इस फ्रेंचाइजी की अन्य टीमों के गेंदबाजी कोच है जिसमें मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क और एसए20 में एमआई केपटाउन की टीम शामिल है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग दल का हिस्सा रहे मलिंगा ने कहा, ‘‘ मैं मार्क (बाउचर), पॉली (पोलार्ड) , रोहित (शर्मा) और बाकी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं विशेष रूप से गेंदबाजी इकाई के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं जिसका दृष्टिकोण मुझे पिछले सत्र में पसंद आया था। मुंबई इंडियन्स की युवा प्रतिभा में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता है।’’

मलिंगा मुंबई इंडियन्स के साथ खिलाड़ी के तौर पर 11 सत्र तक जुड़े रहने के बाद 2018 में टीम के गेंदबाजी मेंटोर थे।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 5:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement