facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

मनु भाकर की नजरें भविष्य में कई ओलंपिक पदक जीतने पर

Advertisement

उन्होंने ओलंपिक समापन समारोह से लौटने के बाद कहा ,‘‘ मैं भविष्य में भारत के लिये और ओलंपिक पदक जीतना चाहती हूं ।’’

Last Updated- August 13, 2024 | 6:25 PM IST
ओलिंपिक हीरो की लोकप्रियता भुनाने को आतुर दिख रहीं कंपनियां Companies seem eager to cash in on the popularity of Olympic heroes

पेरिस में दो पदक जीतने वाली भारत की अनुभवी पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) की नजरें ओलंपिक में कई पदक जीतने पर लगी है ।

बाईस वर्ष की मनु आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई । उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते । वह 25 मीटर पिस्टल में भी कांस्य जीतने से मामूली अंतर से चूक गई ।

मनु ने पीटीआई वीडियो से कहा ,‘‘ हम सभी पदक जीतने के लिये काफी मेहनत करते हैं । लेकिन अगर भविष्य में दो से अधिक पदक एक ही ओलंपिक में जीत पाती हूं तो यह शानदार होगा । कड़ी मेहनत करके भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य है ।’’

उन्होंने ओलंपिक समापन समारोह से लौटने के बाद कहा ,‘‘ मैं भविष्य में भारत के लिये और ओलंपिक पदक जीतना चाहती हूं ।’’ मनु समापन समारोह में अनुभवी हॉकी गोलकीपर पी आर श्रीजेश के साथ भारत की ध्वजवाहक थीं । उन्होंने कहा ,‘‘यह जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव था । मैं इसके लिये शुक्रगुजार हूं और इसे ताउम्र याद रखूंगी।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ श्रीजेश भैया के साथ मेरा बहुत अच्छा संबंध है । मैं उन्हें बचपन से जानती हूं । वह काफी दोस्ताना, मददगार और विनम्र रहते हैं । उन्होंने मेरे लिये समापन समारोह में काम बहुत आसान कर दिया ।’’

मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा ,‘‘ मैं उसके लिये बहुत खुश हूं । सभी खिलाड़ियों के लिये । मैं पेरिस में हॉकी टीम, अमन सेहरावत, नीरज चोपड़ा से मिली । उम्मीद है कि ये खिलाड़ी और पदक जीतकर भविष्य में अपनी मां और देश को गौरवान्वित करते रहेंगे ।’’

कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ियों श्रीजेश, अमित रोहिदास, सुमित , अभिषेक और संजय का भी यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया । सुमित ने कहा ,‘‘हमें काफी प्यार मिल रहा है । हॉकी खिलाड़ियों को प्यार मिलना चाहिये क्योंकि दो पदक (तोक्यो और पेरिस) जीते हैं । यह हॉकी और हॉकीप्रेमियों के लिये अच्छा है ।’’

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 1:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement