facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

एमेजॉन के डिलिवरी नेटवर्क में महिंद्रा इलेक्ट्रिक के वाहन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:55 AM IST

ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन इंडिया और ई-वाहन कंपनी महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को एक साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत एमेजॉन ने देश में अपने डिलिवरी नेटवर्क में महिंद्रा इलेक्ट्रिक के करीब 100 ई-वाहनों को शामिल किया है। दोनों कंपनियों के एक संयुक्त बयान के अनुसार, महिंद्रा के करीब 100 ट्रियो ज़ोर ई-वाहनों को देश के सात शहरों में एमेजॉन के डिलिवरी नेटवर्क में शामिल किया गया है। ये शहर हैं बेंगलूरु, नई दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर और लखनऊ । इन्हें एमेजॉन इंडिया के डिलिवरी सेवा साझेदारों के नेटवर्क में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि एमेजॉन ने पर्यावरण को लेकर किए एक आश्वासन के तहत 2030 तक अपने वैश्विक डिलिवरी नेटवर्क में एक लाख ई-वाहनों को शामिल करने की घोषणा की थी। इसके तहत कंपनी भारत में 2025 तक डिलिवरी नेटवर्क में 10 हजार ई-वाहनों को शामिल करेगी। कंपनी ने इसी के अनुरूप महिंद्रा इलेक्ट्रिक के करीब 100 ई-वाहनों को डिलिवरी बेड़े का हिस्सा बनाया है।
एमेजॉन ने कहा, महिंद्रा इलेक्ट्रिक के साथ यह साझेदारी पर्यावरणीय स्थिरता लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) महेश बाबू ने कहा, हमारा मानना है कि यह साझेदारी भारत की रसद और डिलिवरी आवश्यकताओं को फिर से परिभाषित करेगी। इसके साथ ही साथ यह साझेदारी महिंद्रा और एमेजॉन को पर्यावरण संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी।

Advertisement
First Published - February 23, 2021 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement