facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

ICC Ranking: अश्विन संयुक्त चौथे स्थान पर, अय्यर 10 पायदान चढ़े

Advertisement
Last Updated- December 28, 2022 | 4:27 PM IST
iyer_ashwin

बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के सूत्रधार रहे रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर आईसीसी रैंकिंग में क्रमश: चौथे और 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं ।

मैच में छह विकेट लेने वाले अश्विन एक पायदान चढकर गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर हैं । उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 42 रन बनाये थे जिसकी मदद से वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान चढकर 84वें स्थान पर पहुंच गए ।

अतीत में नंबर एक गेंदबाज और हरफनमौला रह चुके अश्विन ने हरफनमौलाओं की रैंकिंग में सात रेटिंग अंक हासिल किये । रविंद्र जडेजा हरफनमौलाओं की रैंकिंग में 369 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर हैं जबकि अश्विन के 343 अंक हैं । अश्विन के साथ 71 रन की अटूट साझेदारी करने वाले अय्यर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 16वीं रैंकिंग पर पहुंच गए ।

प्लेयर आफ द सीरिज रहने के बावजूद चेतेश्वर पुजारा तीन पायदान गिरकर 19वें स्थान पर हैं जबकि विराट कोहली दो पायदान गिरकर 14वें स्थान पर आ गए । बल्लेबाजों में ऋषभ पंत छठे स्थान पर हैं जबकि गेंदबाजों में उमेश यादव 33वें स्थान पर हैं ।

बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 12वीं रैंकिंग पर पहुंच गए जबकि मोमिनुल हक 68वें, जाकिर हसन 70वें और नुरूल हसन 93वें स्थान पर हैं । स्पिनर तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज को दो दो पायदान का फायदा हुआ है और वे 28वें तथा 29वें स्थान पर हैं ।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 4:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement