facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

मैंने टी20 फॉर्मेट को छोड़ने का फैसला नहीं किया है: रोहित शर्मा

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 8:21 PM IST
Rohit Sharma
PTI

भारत के टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा कि उनकी ‘टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को छोड़ने’ की कोई योजना नहीं है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों की मानें तो बोर्ड चाहता है कि 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए हार्दिक के नेतृत्व में एक युवा टीम तैयार की जाए।

श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 श्रृंखला के लिए रोहित, पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुभवी लोकेश राहुल को छोटे प्रारूप की टीम में शामिल नहीं किया गया था।

रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ हमें छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं, इसमें से तीन खत्म हो गये है। हमें इन खिलाड़ियों पर आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) तक नजर रखने की जरूरत है। आईपीएल के बाद देखेंगे क्या होगा। लेकिन निश्चित तौर पर मैंने किसी प्रारूप को अलविदा कहने का मन नहीं बनाया है।’’

रोहित ‘पीटीआई-भाषा’ के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ यह 50 ओवर के विश्व कप का साल है और मुझे लगता है कि यह पहले से साफ है (विश्व कप के प्रारूप के हिसाब से तैयारी)। और कई खिलाड़ियों का सभी प्रारूप में खेलना संभव नहीं है। भारतीय कप्तान ने कहा कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों के कार्यभार प्रबंधन के तहत श्रीलंका के खिलाफ नये खिलाड़ियों की टीम (टी20 श्रृंखला) को उतारा गया था। रोहित ने कहा, ‘‘ अगर आप कार्यक्रम को देखें, तो लगातार मैच हो रहे है। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों के कार्यभार को देखते हुए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन्हें पर्याप्त समय मिल सके और उनका प्रबंधन किया जा सके। मैं भी निश्चित रूप से उस (श्रेणी) में आता हूं।’’

एशिया कप और टी20 विश्व कप जैसे टूर्नामेंटों में पुरानी शैली में बल्लेबाजी करने के कारण रोहित, कोहली और लोकेश राहुल को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। यह समझा जाता है कि रोहित मुंबई इंडियंस के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन का आकलन करने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। कोहली की स्थिति भी इस मामले में ऐसी ही है।

राहुल को हालांकि टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया है। राहुल को अब राष्ट्रीय टीम का संभावित कप्तान नहीं माना जा रहा है। रोहित से यह भी पूछा गया कि उनके बाद वनडे और टेस्ट में भारत की कप्तानी का संभावित दावेदार कौन हो सकता है। रोहित ने कहा, ‘‘ अभी तो कहना मुश्किल है। सबका ध्यान एकदिवसीय विश्व कप पर है। हमारे पास विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का मैच भी है। आपको इस मामले में इंतजार करना होगा। ’’

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 8:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement