facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

Rishabh Pant से मिले DDCA के निदेशक, इलाज पर संतोष व्यक्त किया

Advertisement
Last Updated- December 31, 2022 | 7:57 PM IST
ICC Ranking: Rishabh Pant overtakes Virat Kohli in Test rankings टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले ऋषभ पंत

Rishabh Pant Car Accident: दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निदेशक श्याम शर्मा ने शनिवार को यहां मैक्स अस्पताल (Max Hospital) में क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से मुलाकात की और अस्पताल में इस युवा खिलाड़ी के उपचार पर संतोष जताया।

श्याम शर्मा ने पंत से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘यहां चिकित्सकों द्वारा पंत की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। BCCI भी उनके संपर्क में है, उनकी हालत पर ताजा जानकारी ले रहा है। फिलहाल उन्हें यहीं रखा जाएगा।’

भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। पंत अपनी मां को ‘सरप्राइज’ देने के लिये रूड़की जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि पंत (25) को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। यह दुर्घटना उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई थी।

एक सवाल के जवाब में श्याम शर्मा ने कहा कि पंत ने उन्हें बताया कि अंधेरा था और दुर्घटना उस समय हुई जब वह एक गड्ढे को पार करने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले, बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचकर क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। मैक्स अस्पताल से बाहर निकलने के बाद अनिल कपूर ने संवाददाताओं से कहा, ‘पंत की स्थिति ठीक है। हम उनसे प्रशंसकों के रूप में मिले। आइए हम प्रार्थना करें कि वह जल्द ठीक हो जाएं और हम उन्हें फिर से खेलते हुए देखें।’

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन की समस्याएं 2023 में खत्म नहीं होंगी: ऋषि सुनक

अनिल कपूर के साथ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अनुपम खेर ने कहा कि उन दोनों ने युवा क्रिकेटर को खूब हंसाया। खेर ने कहा, ‘सब कुछ ठीक है। हम पंत, उनकी मां और रिश्तेदारों से मिले। वे सब ठीक हैं। हमने उन्हें खूब हंसाया।’ अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पंत की हालत स्थिर है। पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक समेत 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी-ट्वेंटी में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है।

Advertisement
First Published - December 31, 2022 | 7:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement