खेल

CSK vs RR IPL 2023: संजू सैमसन पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Published by
भाषा
Last Updated- April 13, 2023 | 12:51 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल में धीमी ओवर गति फिर से बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है क्योंकि अधिकतर मैच चार घंटे से अधिक समय तक खिंच रहे हैं।

आईपीएल ने बयान में कहा,‘‘ यह टीम का आईपीएल आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति से जुड़ा पहला अपराध है, इसलिए कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।’’

राजस्थान में आखिरी गेंद तक खिंचे इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन रन से हराया था। राजस्थान की यह चार मैचों में तीसरी जीत है जबकि चेन्नई को इस सत्र में अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

First Published : April 13, 2023 | 10:47 AM IST