facebookmetapixel
Advertisement
Adani Energy Solutions Q1 Results: पहली तिमाही में दोगुना हुआ मुनाफा, 129% उछला नेट प्रॉफिट; शेयर में भी आई तेजीयूपी कैबिनेट ने दी विंध्य एक्सप्रेसवे को मंजूरी, प्रयागराज से सोनभद्र का सफर महज 3 घंटे मेंगुरुग्राम के एक प्रोजेक्ट ने बदल दी Oberoi Realty की ग्रोथ स्टोरी, ब्रोकरेज ने 86% बढ़ाया बिक्री का अनुमान, टारगेट भी बढ़ायाEPFO 3.0: हर कर्मचारी को पेंशन देने की तैयारी? गिग वर्कर्स भी होंगे शामिल, जानिए क्या बदल सकता हैPaytm की बड़ी तैयारी, वॉलेट सेवा फिर शुरू करने के लिए RBI से मांगा PPI लाइसेंसSME IPO Alert: Metalic Technoforge IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डीटेलSBI टे​क्निकल चार्ट पर मजबूत! ब्रोकरेज की सलाह- 2 से 3 महीने के लिए निवेश का मौका; ₹1200 तक का टारगेटईंधन महंगा, खर्च बढ़ा… फिर भी UltraTech और JK Cement पर क्यों बुलिश हैं ब्रोकरेज, 29% तक अपसाइड का अनुमानPaytm Bonus share: शेयरधारकों को अभी नहीं मिलेगा बोनस शेयर, मुनाफा मजबूत करने पर फोकस; शेयर 3% टूटा67% बढ़ी HCLTech CEO की सैलरी, ₹174 करोड़ पैकेज के साथ IT इंडस्ट्री में सबसे आगे

‘परफोरमेंस मेंटोर’ के तौर पर वेस्टइंडीज के साथ काम करेंगे Brian Lara

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 4:19 PM IST
Brian Lara

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा (Brian Lara) बतौर ‘परफोरमेंस मेंटोर’ टीम के साथ काम करेंगे और वह दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले जिम्बाब्वे में टीम से जुड़ जायेंगे।

क्रिकेट के सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में शुमार लारा ने 1990 से 2006 के बीच अपने 16 साल के करियर में टेस्ट क्रिकेट में 11,000 से ज्यादा रन जुटाये हैं। उनके नाम टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी कायम है जो उन्होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन की पारी खेलकर बनाया था।

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने गुरूवार को लारा की नियुक्ति की घोषणा की और कहा कि वह वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय टीमों और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी सभी के साथ जुड़े रहेंगे। वेस्टइंडीज की टीम चार फरवरी से बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी।

लारा ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को दिये बयान में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि मैं खिलाड़ियों को खेल के मानसिक पहलू और रणनीति पर मदद कर सकता हूं ताकि वे ज्यादा सफल हो सकें। ’’

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement