facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया दौरे से अपनी कमियों का पता चला : हरमनप्रीत

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:30 PM IST

विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया दौरे से अपनी कमियों का पता चला : हरमनप्रीत
PTI / नयी दिल्ली  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) अनुभवी ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि विश्व कप से पहले आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से भारतीय हॉकी टीम को अपनी कमियों को दुरूस्त करने का मौका मिला है ।

दुनिया की नंबर एक टीम के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत की कप्तानी करने वाले हरमनप्रीत ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने इस श्रृंखला में 1 . 4 से मिली हार के बावजूद अपना बखूबी आकलन कर लिया है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया दौरे से हमें काफी कुछ सीखने को मिला । हम पांच में से एक ही मैच जीत सके लेकिन ऐसी मजबूत टीम के खिलाफ उसी की सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करना बड़ी बात है । सभी मैचों में मुकाबला बराबरी का था । हमें पता चल गया है कि किन पहलुओं पर मेहनत करने की जरूरत है ।’’

विश्व कप भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी तक खेला जायेगा ।

भारतीय टीम इस समय बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर अभ्यास शिविर में भाग ले रही है ।

हरमनप्रीत ने कहा ,‘‘ अगला एक महीना हमारे लिये अहम होगा । आस्ट्रेलिया दौरे के बाद हमने एक छोटा ब्रेक लिया था । अब तरोताजा होकर अच्छे प्रदर्शन को बेताब है ।’’

भारत को पूल डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ रखा गया है ।

भाषा मोना

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement