एशियन मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का समापन नजदीक आ चुका है और फाइनल में जगह बनाने वाली टीमों का फैसला सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद होगा। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर चीन फाइनल में पहुंच चुका है। ऐसे में भारत और दक्षिण कोरिया में से जो भी जीतेगा, वह मंगलवार (17 सितंबर) को फाइनल में मेजबान चीन से भिड़ेगा। दूसरे सेमीफाइनल में भारत कोरिया के खिलाफ मजबूत दावेदार के रूप में उतरा है। वहीं, चीन ने पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 फाइनल: टाइम टेबल और लाइव टेलीकास्ट जानकारी
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 फाइनल का शेड्यूल और टाइम | ||
मैच | कौन खेलेगा किसके खिलाफ | तारीख और समय (IST) |
तीसरे और चौथे पायदान के लिए प्लेऑफ | पाकिस्तान vs भारत या कोरिया | 17 सितंबर दोपहर के 1 बजे से |
Final | टीन vs (भारत या कोरिया) | 17 सितंबर शाम के 3.30 बजे से |
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल कब होगा?
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मंगलवार, 17 सितंबर को खेला जाएगा।
कौन सी टीमें एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भिड़ेंगी?
फाइनल में चीन का मुकाबला भारत या दक्षिण कोरिया से होगा।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल किस समय शुरू होगा?
फाइनल 17 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 फाइनल का भारत में लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?
इसका सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।