facebookmetapixel
Advertisement
बिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्स

Asia Cup के वेन्यू पर फैसला IPL फाइनल के बाद: BCCI सेक्रेटरी

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 3:57 PM IST
BCCI

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने गुरुवार को कहा कि एशिया कप के आयोजन स्थल का फैसला आईपीएल फाइनल से इतर होने वाली बैठक में किया जाएगा जिसमें एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के शीर्ष पदाधिकारी भाग लेंगे।

जय शाह ने पीटीआई से कहा,‘‘ अभी तक एशिया कप के आयोजन स्थल को लेकर फैसला नहीं किया गया है। हम अभी आईपीएल में व्यस्त थे लेकिन श्रीलंका क्रिकेट, बांग्लादेश और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष पदाधिकारी आईपीएल फाइनल देखने के लिए आ रहे हैं। हम इस पर चर्चा करके उचित समय पर फैसला करेंगे।’’

इस साल एशिया कप का मेजबान पाकिस्तान है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम केंद्र सरकार की अनुमति के बिना पड़ोसी देश की यात्रा नहीं कर सकती और ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से अध्यक्ष नजम सेठी ने एक ‘हाइब्रिड मॉडल’ का प्रस्ताव रखा जिससे कि चार मैच का आयोजन उनके देश में हो सकता है।

एसीसी के सूत्रों के अनुसार सेठी के इस फार्मूले के अनुसार श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल और अफगानिस्तान के लीग चरण के चार मैच पाकिस्तान में होंगे जबकि भारत अपने मैच तटस्थ स्थल पर खेलेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच श्रीलंका में खेला जा सकता है हालांकि पीसीबी यह मैच दुबई में करवाना चाहता है।

एसीसी के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,‘‘ एसीसी के प्रमुख जय शाह कार्यकारी बोर्ड की बैठक बुलाएंगे जहां इस बारे में अंतिम घोषणा की जाएगी। पीसीबी को भारत के खिलाफ तटस्थ स्थान पर खेलने में कोई दिक्कत नहीं है हालांकि वह यह मैच दुबई में करवाना चाहता है।’’ एशिया कप का आयोजन इस साल एक से 17 सितंबर तक होना है।

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 3:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement