facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?

PM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बात

Advertisement

उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए की। उन्होंने कहा कि कारगिल यह एक ऐसी ऐतिहासिक तारीख है, जिसे याद रखने के लिए किसी विशेष दिन की जरूरत नहीं होती

Last Updated- July 26, 2026 | 12:17 PM IST
Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कारगिल के वीर जवानों की शहादत को नमन करने से लेकर देश की अंतरिक्ष उपलब्धियों, खेल जगत की सफलताओं और पर्यावरण संरक्षण तक कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस एक ऐसी ऐतिहासिक तारीख है, जिसे याद रखने के लिए किसी विशेष दिन की जरूरत नहीं होती। कारगिल में कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद भारतीय जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया था और देश को जीत दिलाई थी।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस बार वीर सैनिकों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिल्ली से द्रास तक ‘शौर्य विजय यात्रा’ निकाली जा रही है। स्वदेशी रक्षा तकनीक पर बात करते हुए उन्होंने INS महेंद्रगिरी के नौसेना में शामिल होने और पिनाका मिसाइल के सफल परीक्षण का भी उल्लेख किया।

अंतरिक्ष क्षेत्र में युवाओं के परचम की तारीफ

विज्ञान और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश के युवाओं की प्रगति की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में भारत के पहले निजी तौर पर विकसित रॉकेट ‘विक्रम-1’ का सफल प्रक्षेपण हर देशवासी के लिए गर्व का क्षण था। उन्होंने कहा कि देश के युवा इनोवेटर्स ने अपने कौशल, जुनून और धैर्य से वह कर दिखाया जो कभी असंभव लगता था। सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को नया मंच देने के लिए स्पेस सेक्टर को निजी क्षेत्र के लिए खोला है।

इसके साथ ही पीएम ने इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड में भारतीय छात्रों के शानदार प्रदर्शन और मणिपुर के वैज्ञानिक डॉ. रोनाल्डो मीनांशम द्वारा खोजी गई नई आकाशगंगा ‘लोकटक प्रोटोक्लस्टर’ का भी जिक्र किया।

Also Read:  छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधान

पर्यावरण संरक्षण, जल संचय और लोकल प्रोडक्ट्स को बढ़ावा

पर्यावरण पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘कैच द रेन’ अभियानों की प्रगति साझा की। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में एक घंटे में 3.5 लाख से अधिक और उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए गए। इसके अलावा मध्य प्रदेश में जल संरक्षण के लिए 4,000 तालाब बनाए गए हैं। प्लास्टिक प्रदूषण पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने बिहार के सीतामढ़ी का उदाहरण दिया, जहां रीसायकल प्लास्टिक से स्कूल और पार्कों के लिए बेंच बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आगामी त्योहारों पर पीओपी और प्लास्टिक की जगह मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं अपनाने का आग्रह किया।

लोकल प्रोडक्ट्स का जिक्र करते हुए पीएम ने बताया कि पिछले 12 सालों में खादी की बिक्री छह गुना बढ़कर 8,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। उन्होंने कश्मीर की पारंपरिक ‘वागु’ चटाई के पुनरुद्धार, उत्तर प्रदेश के बिजनौर में महिलाओं द्वारा बनाई जा रही हर्बल चाय और त्रिपुरा के पारंपरिक वाद्य यंत्रों (जैसे चोंग पैंग) को सहेजने के प्रयासों की तारीफ की।

खेल, संस्कृति और ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

खेलों की बात करते हुए पीएम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और पीवी सिंधु के जापान ओपन जीतने व महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट जीत की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने केरल के एर्नाकुलम में फुटबॉल के जरिए बच्चों को संस्कृत पढ़ाने के अनोखे तरीके को भी सराहा।

संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने 27 जुलाई को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि और आगामी स्वतंत्रता दिवस का स्मरण कराते हुए देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Advertisement
First Published - July 26, 2026 | 12:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement