facebookmetapixel
Advertisement
फोक्सवैगन की भारत में इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी, जानिए कंपनी के सामने कौन-कौन से विकल्पStocks To Watch Today: आज कौन से शेयर करा सकते हैं कमाई? NTPC Green से Power Grid तक, देखें 11 स्टॉक्स के बड़े अपडेटउदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगा

Asia Cup 2023: एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

Advertisement

एशिया कप ‘हाइब्रिड मॉडल’ के आधार पर खेला जा रहा है जिसमें चार मैच पाकिस्तान में खेले जायेंगे जबकि फाइनल सहित नौ अन्य मुकाबले श्रीलंका के कैंडी और कोलंबो में आयोजित होंगे

Last Updated- September 19, 2023 | 3:21 PM IST
ODI World Cup: Pakistan may refuse to play World Cup in India!

भारत बुधवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत दो सितंबर को कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा जबकि 10 सितंबर को कोलंबो में सुपर चार चरण में उसका सामना फिर अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से होगा। छह टीमों का यह एक दिवसीय टूर्नामेंट 30 अगस्त से मुल्तान में आरंभ होगा जिसमें मेजबान पाकिस्तान का सामना नेपाल से होगा।

एशिया कप ‘हाइब्रिड मॉडल’ के आधार पर खेला जा रहा है जिसमें चार मैच पाकिस्तान में खेले जायेंगे जबकि फाइनल सहित नौ अन्य मुकाबले श्रीलंका के कैंडी और कोलंबो में आयोजित होंगे। फाइनल 17 सितंबर को प्रेमदासा स्टेडियम में होगा।

भारत के अलावा पाकिस्तान और नेपाल ग्रुप ए में शामिल हैं जबकि अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ग्रुप बी की टीमें हैं। एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि पहले दौर के बाद पाकिस्तान इसमें ए1 और भारत ए2 टीम बना रहेगा, भले ही उनके स्थान कोई भी रहें।

Also Read: 7 अगस्त को होंगे भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव

अगर इन दोनों में से कोई भी टीम क्वालीफाई नहीं करती है तो नेपाल उनकी जगह लेगा। इसी तरह ग्रुप बी में श्रीलंकाई टीम बी1 और बांग्लादेश बी2 टीम हेगी। अगर इनमें से कोई भी टीम सुपर चार में नहीं पहुंच पाती है तो अफगानिस्तान उनकी जगह लेगी।

पाकिस्तान को पूर्व कार्यक्रम के अनुसार इस साल एशिया कप की मेजबानी करनी थी लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सीमा पार टीम भेजने से इनकार करने के बाद इसे ‘हाइब्रिड मॉडल’ के आधार पर आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पाकिस्तान से भिड़ने के बाद टीम एक दिन के ब्रेक के बाद चार सितंबर को कैंडी में नेपाल के सामने होगी।

Also Read: ICC Test Rankings: रोहित शर्मा की टॉप-10 में एंट्री, अश्विन दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज

कार्यक्रम :
ग्रुप चरण :
30 अगस्त : पाकिस्तान बनाम नेपाल, मुल्तान
31 अगस्त : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, कैंडी
दो सितंबर : भारत बना पाकिस्तान, कैंडी
तीन सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, लाहौर
चार सितंबर : भारत बनाम नेपाल, कैंडी
पांच सितंबर : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, लाहौर

सुपर चार चरण :
छह सितंबर : ए1 बनाम बी2, लाहौर
नौ सितंबर : बी1 बनाम बी2, कोलंबो
10 सितंबर : ए1 बनाम ए2, कोलंबो
12 सितंबर : ए2 बनाम बी1, कोलंबो
14 सितंबर : ए1 बनाम बी1, कोलंबो
15 सितंबर : ए2 बनाम बी2, कोलंबो
17 सितंबर : फाइनल, कोलंबो।

Advertisement
First Published - July 19, 2023 | 8:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement