facebookmetapixel
Advertisement
IC Electricals IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 68% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरअब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदाIndia-UK ट्रेड डील: अब ब्रिटेन से लग्जरी कारें मंगाना हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किए नए नियमWhatsApp Username Feature: यूजरनेम फीचर पर WhatsApp ने सरकार को भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा जांचTCS Q1: AI बिजनेस में दम, ₹3000 तक के टारगेट; क्या अभी खरीदने का सही समय है? दिग्गज ब्रोकरेज की रिपोर्टSIP स्टॉक में करें या म्युचुअल फंड में? कहां बनेगी ज्यादा दौलत; एक्सपर्ट्स ने दूर किया कन्फ्यूजनग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ीWeak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असरनंदन नीलेकणि का अब तक का सबसे बड़ा निजी निवेश, ₹2,200 करोड़ के फंड पर बड़ा भरोसाकच्चे तेल में उतार चढ़ाव, 72 डॉलर के पास टिकी कीमतें; होर्मुज और ट्रंप के बयान पर बाजार की नजर

King’s Cup के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा, Sunil Chhetri को मिला विश्राम

Advertisement

King’s Cup में Sunil chhetri की गैरमौजूदगी में मनवीर सिंह अग्रिम पंक्ति का नेतृत्व करेंगे। टीम के नियमित कप्तान छेत्री पिता बनने वाले है।

Last Updated- August 29, 2023 | 3:50 PM IST
23-member Indian team announced for King's Cup, Sunil Chhetri rested

भारतीय फुटबॉल टीम को किंग्स कप टूर्नामेंट में करिश्माई खिलाड़ी सुनील छेत्री की सेवाएं नहीं मिलेगी और उनकी गैरमौजूदगी में मनवीर सिंह अग्रिम पंक्ति का नेतृत्व करेंगे। टीम के नियमित कप्तान छेत्री पिता बनने वाले है। बच्चे के जन्म के समय परिवार को समय देने के लिए उन्हें इस टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया है। छेत्री हालांकि एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में मौजूद रहेंगे।

किंग्स कप टूर्नामेंट का आयोजन नॉकआउट फॉर्मेट में होगा

चार देशों की इस टूर्नामेंट का आयोजन नॉकआउट फॉर्मेट में होगा। इसका आयोजन थाईलैंड के चियांग माई में सात से 10 सितंबर तक होगा। टूर्नामेंट के 49 वें सत्र के लिए भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। मनवीर को अग्रिम पंक्ति में रहीम अली और राहुल केपी का साथ मिलेगा। ब्रैंडन फर्नांडिस और सुरेश वांगजम की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है, जिससे छेत्री की अनुपस्थिति में भी काफी संतुलित दिखती है।

Also read: Asia Cup: Sunil chhetri ने कहा, एशियाई कप से पहले आयोजित हो चार हफ्ते का शिविर

डिफेंस की कमान अनुभवी संदेश झिंगन और सुभाशीष बोस संभालेंगे

टीम की रक्षापंक्ति की कमान अनुभवी संदेश झिंगन और सुभाशीष बोस संभालेंगे जबकि मिडफील्ड में अनिरुद्ध थापा, रोशन नाओरेम सिंह, सहल अब्दुल समद और ब्रैंडन जैसे खुद को साबित कर चुके खिलाड़ी शामिल हैं। गुरप्रीत सिंह संधू और अमरिंदर गोलकीपर की भूमिका निभायेंगे। वर्ल्ड रैंकिंग में 99वें स्थान पर काबिज भारतीय टीम सेमीफाइनल में सात सितंबर को 70वीं रैंकिंग की टीम इराक से भिड़ेगी।

मेजबान थाईलैंड (113वीं रैंकिंग) दूसरे सेमीफाइनल में लेबनान (100वीं रैंकिंग) का सामना करेगा। सेमीफाइनल की विजेता टीमें 10 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेलेगी जबकि हारने वाली टीमों के बीच इसी दिन तीसरे और चौथे स्थान का प्लेऑफ होगा। भारतीय टीम ने पिछली बार 2019 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। टीम ने तब कांस्य पदक जीता था।

भारतीय टीम

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह।
डिफेंडर: आशीष राय, निखिल पुजारी, संदेश झिंगन, अनवर अली, मेहताब सिंह, लालचुंगनुंगा, आकाश मिश्रा, सुभाशीष बोस।
मिडफील्डर: जैक्सन सिंह थौनाओजम, सुरेश सिंह वांगजम, ब्रैंडन फर्नांडिस, सहल अब्दुल समद, अनिरुद्ध थापा, रोहित कुमार, आशिक कुरुनियान, नाओरेम महेश सिंह, लालियानजुआला छांगते।
फॉरवर्ड: मनवीर सिंह, रहीम अली, राहुल केपी।
मुख्य कोच: इगोर स्टिमक

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 3:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement