BS
Best Crypto Jokes & Memes: गुजरता साल क्रिप्टो निवेशकों के लिए टाइटैनिक जहाज के सफर जैसा रहा। 2022 में सामने आए नाटकीय घटनाओं ने क्रिप्टो कम्युनिटी को हिलाकर रख दिया। क्रिप्टो के गिरते भाव से जितनी तेजी से निवेशकों के चेहरों की हवाइयां उड़ी, उतनी ही तेजी से क्रिप्टो वर्ल्ड पर बने चुटकुलों और मीम्स ने हमें पूरे साल गुदगुदाया और हमारा मनोरंजन किया।
वर्ष 2022 में क्रिप्टो की दुनिया में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। पिछले साल के Bull Run के बाद क्रिप्टो में बदलाव आया जो क्रिप्टो बाजार के सबसे बड़े संकटों में से एक था। जी हां, ‘एकदम सही पकड़े हैं’, हम FTX–Alameda संकट की बात कर रहे हैं।
Twitter और Elon Musk के बीच हुए ट्विटर डील के तमाम ड्रामे से लेकर SBF के अर्श से फर्श तक के सफर ने वर्ष 2022 में Web3 कम्युनिटी को हिलाकर रख दिया। 2022 में क्रिप्टो संपत्ति की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट देखी गई, जिसमें ‘OG’ क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन और बोरेड एप यॉट क्लब NFT शामिल है।
सर्दिया आ गई है! लेकिन क्रिप्टो वर्ल्ड में काफी पहले ही सर्दी ने दस्तक दे दी थी। देखें तो साल 2022 क्रिप्टो-विंटर वाला साल था। क्रिप्टो-विंटर समाप्त होने का कोई संकेत नहीं दिखाता है। क्रिप्टो ट्रेडिंग में सुस्ती आई लेकिन इस बीच एक चीज जो रुकी या धीमी नहीं हुई, वह थे मीम्स और चुटकुले, जिन्होंने हमें साल भर हंसाया और हमारा मनोरंजन किया।
तो चलिए, मीम्स और चुटकुले के लेंस से साल 2022 को अलविदा करते हैं और नए साल 2023 का स्वागत करते है-