facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई से सितंबर तक 53 कंपनियों के करोड़ों शेयर होंगे अनलॉक, निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?सोना-चांदी में गिरावट, MCX और Comex दोनों पर फिसले दामManipal Health IPO: 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगी मणिपाल हेल्थ, SEBI से मिली मंजूरी; चेक करें इश्यू से जुड़ी जरूरी बातेंQ1 से पहले ऑटो, FMCG, फार्मा और सीमेंट निवेशकों के लिए अलर्ट! नुवामा ने क्या कहा?TCS Q1 Results: आज आएंगे टीसीएस के नतीजे, डिविडेंड का भी हो सकता है ऐलान; जानिए क्या हैं ब्रोकरेज की उम्मीदेंStocks To Buy Today: आज खरीदें ये 3 शेयर! Siemens Energy, Chola Fin और EID Parry पर एक्सपर्ट हुए बुलिश; जानें टारगेट और स्टॉप लॉसOpening Bell: हरे निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,400 के पार; IT और वित्तीय शेयरों में खरीदारीReliance Industries को SEBI की चेतावनी, कर्मचारियों की शेयर खरीद-बिक्री पर उठाए सवालCochin Shipyard OFS: सरकार कोचिन शिपयार्ड में बेचेगी हिस्सेदारी, बाजार भाव से सस्ते में मिलेंगे शेयरStocks To Watch Today: Torrent Pharma, Blue Jet Healthcare, RITES समेत इन शेयरों में आज दिख सकता है एक्शन

मस्क ने 2022 में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा कमाने वाले और सबसे अधिक संपत्ति गंवाने वाले शख्स बने

Advertisement

एलन मस्क की संपत्ति की बात करे तो सबसे ज्यादा कमाने वाले शख्स बनने से लेकर किसी एक साल में सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वाले शख्स भी वही रहे हैं।

Last Updated- January 01, 2023 | 3:34 PM IST
Elon Musk

Elon Musk : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शुमार एलन मस्क बीते साल 2022 में खूब चर्चा में रहे। वह 2022 की शुरुआत में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने और सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को खरीदने से पीछे हटने और बाद में खरीदने को लेकर भी दुनिया में चर्चा का बिंदू रहे।

एलन मस्क की संपत्ति की बात करे तो सबसे ज्यादा कमाने वाले शख्स बनने से लेकर किसी एक साल में सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वाले शख्स भी वही रहे हैं। आइयें आपको बताते है मस्क को बीते साल में कितने का नुकसान हुआ।

एलन मस्क ने नाम एक साल में सबसे अधिक संपत्ति गंवाने का रिकॉर्ड बना

एलन मस्क किसी एक साल में 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी अमीर शख्स की संपत्ति में इतनी ज्यादा गिरावट हुई हो। Tesla के शेयरों में हाल ही में दिखी गिरावट के बाद एलन मस्क की कुल नेटवर्थ 137 बिलियन डॉलर पर आ गई है। मास्क की जनवरी 2021 में निजी नेटवर्थ 200 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई थी और इसी साल में मस्क की नेटवर्थ 300 बिलियन डॉलर के भी ऊपर जा पहुंची थी।

एक साल में एलन मस्क ने गंवाए 200 बिलियन डॉलर

एलन मस्क की संपत्ति नवंबर 2021 में 340 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई थी। वहीं, 2022 के अंत तक आते-आते उन्होंने 200 बिलियन डॉलर गंवा दिए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर 2021 के बाद से 2022 के आखिर तक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने रहे थे पर अब उन्होंने ये स्थान गंवा दिया है।

एक साल से ज्यादा समय तक वो दुनिया के सबसे दौलतमंद शख्स रहे पर पिछले महीने फ्रांस के बिजनेस टाइकून और LVMH के फाउंडर बर्नार्ड अरनॉल्ट ने एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया और दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए।

यह भी पढ़े : Elon Musk के हाथ से फिसला दुनिया के सबसे अमीर इंसान का खिताब

Advertisement
First Published - January 1, 2023 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement