facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयर

PM मोदी का दावा: पश्चिम बंगाल में भाजपा का विकास मॉडल पूरी तरह महिलाओं पर केंद्रित

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पार्टी ने उन लोगों को प्रतिनिधित्व दिया है जिन्होंने अन्याय सहा है

Last Updated- April 24, 2026 | 11:09 PM IST
Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए | फोटो: PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के दमदम लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत पानीहाटी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास मॉडल में विश्वास करती है। इसलिए पार्टी ने आरजी कर अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले की पीड़िता की मां और संदेशखालि मामले की पीड़िता को भी मैदान में उतारा है।

मोदी ने कहा कि पार्टी ने उन लोगों को प्रतिनिधित्व दिया है जिन्होंने अन्याय सहा है। मोदी ने पानीहाटी से पार्टी की उम्मीदवार व आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ का जिक्र करते हुए कहा, ‘इस मां ने डॉक्टर बनने में अपनी बेटी की मदद की, लेकिन टीएमसी ने उस बेटी को इनसे छीन लिया। हमने उस मां को उम्मीदवार बनाया है।’ प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह कोलकाता में हुगली नदी में एक नौका की सवारी भी की। इसके अलावा दमदम विधान सभा क्षेत्र में एक रोड शो किया।

हुगली का पानी साफ: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में हुगली नदी में नाव की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं, क्योंकि दिल्ली में यमुना नदी के मुकाबले इसका पानी साफ है। ममता ने हावड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली की भाजपा सरकार को यमुना नदी में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के कारण मोदी राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी में नाव की सवारी का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे।

Advertisement
First Published - April 24, 2026 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement