facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

भारत जोड़ो यात्रा : खरगे ने शाह से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का किया आग्रह

Advertisement

खरगे ने शुक्रवार को राहुल गांधी द्वारा यात्रा रोके जाने की परिष्ठभूमि में यह पत्र लिखा है।

Last Updated- January 28, 2023 | 10:10 AM IST
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इसके समापन समारोह के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के वास्ते संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें।

खरगे ने शुक्रवार को राहुल गांधी द्वारा यात्रा रोके जाने की परिष्ठभूमि में यह पत्र लिखा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पुलिस के सुरक्षा इंतजाम ध्वस्त हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा से जुड़े लोगों की सलाह पर शुक्रवार की पदयात्रा रद्द कर दी।

खरगे ने 27 जनवरी को शाह को लिखे पत्र में कहा, “भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। आयोजकों के लिए यह बता पाना मुश्किल है कि कितनी संख्या में लोग हिस्सा ले सकते हैं, क्योंकि लोग स्वतः इस यात्रा से जुड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम अगले दो दिनों (28 और 29 जनवरी) की यात्रा और 30 जनवरी के (closing) समारोह में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कई राजनीतिक दलों के नेता 30 जनवरी के समापन समारोह में शामिल होंगे।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने शाह से आग्रह किया कि वह कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इसके समापन समारोह के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के वास्ते संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें।

Advertisement
First Published - January 28, 2023 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement