facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

गुजरात में टीकाकरण की अंतिम तिथि को लेकर चिंता

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:17 AM IST

तमाम प्रतिष्ठानों की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि उनके कर्मचारियों का टीकाकरण होने की ओर है, वहीं उद्योग संगठनों व छोटे व मझोले कारोबारी गुजरात सरकार से अपने कर्मचारियों के 30 जून तक टीकाकरण करने की तिथि बढ़ाए जाने की मांग पर विचार कर रहे हैं।
राज्य सरकार ने गुरुवार को 18 जिलों में स्थित प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटरों, मालिकों व कर्मचारियों का 30 जून तक टीकाकरण करा देने के निर्देश दिए हैं। शेष जिले के लिए यह 10 जुलाई तक करा लेना अनिवार्य किया गया है। यह दिशानिर्देश खुदरा व थोक दुकानों, रेस्टोरेंटों व अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर लागू होगा, जो बी2सी गतिविधियों में लगे हैं।
कुछ उद्योग संगठनों का विचार है कि बेहतर मंशा होने के बावजूद यह नियम कठोर है और उन्होंने राज्य सरकार से इसकी तिथि बढ़ाए जाने का अनुरोध किया है। गुजरात ट्रेडर्स फेडरेशन (जीटीएफ) के अध्यक्ष जयेंद्र तन्ना के मुताबिक 30 जून तक लक्ष्य पूरा कर पाना संभव नहीं है, खासकर असंगठित प्रतिष्ठानों में। इस संगठन से 12 से 15 लाख ट्रेडर और रिटेलर जुड़े हुए हैं।
गुजरात चैंबर आफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) की आतिथ्य समिति के चेयरमैन और होटल्स ऐंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन आफ गुजरात के अध्यक्ष नरेंद्र सोमानी ंने कहा, ‘आतिथ्य क्षेत्र के 60 प्रतिशत लोगों का पहले ही टीकाकरण हो चुका है। अब उद्योग अपने पैरों पर खड़ा हो रहा है। इतने कम वक्त में सभी कर्मचारियों का टीकाकरण कठिन है।’

Advertisement
First Published - June 25, 2021 | 11:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement