facebookmetapixel
Advertisement
NEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाहGold, Silver Price Today: सोना ₹2093 पड़ा कमजोर, चांदी ₹2.30 लाख के नीचे फिसलीकौन हैं कुणाल शाह? CRED के फाउंडर से WhatsApp के ग्लोबल हेड बनने तक का सफरकतर के गैस प्लांट में भयंकर विस्फोट! 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायलFortis में 19% और Medanta में 18% तक रिटर्न की उम्मीद, Hospital Stocks पर बुलिश मोतीलाल ओसवालसीमेंट सेक्टर में फिलहाल चुनिंदा दांव की सलाह, JK Cement बनी नुवामा की टॉप पिक

जिंदल के इस्पात सेज का स्वागत

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:02 AM IST

दुनिया भर में चल रही मंदी और रतन टाटा के सिंगुर से चले जाने के बीच पश्चिम बंगाल में निवेश की बहार आई है।


राज्य में आज एक करोड़ टन के इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखी गई। जेएसडब्ल्यू के इस इस्पात संयंत्र पर 35,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

सिंगुर के विपरीत सलबोनी के लोगों और राजनीतिक दलों ने इस परियोजना का स्वागत किया। परियोजना स्थल तक जाने वाली सड़क पर सान जिंदल के स्वागत के बैनर लिए सभी दलों के लोग खड़े थे।

जिंदल ने भी इस मौके पर किसानों के हित वाला भाषण दिया। उन्होंने 35,000 लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ‘कृषि और उद्योग दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। मेरे पिता ओ. पी. जिंदल किसान थे और उन्होंने अपने सभी बेटों से कहा था कि किसानों के साथ कुछ भी गलत नहीं किया जाना चाहिए।’

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि संयंत्र में स्थानीय युवकों को रोजगार दिया जाएगा और राज्य के बाहर से लोग नहीं लाए जाएंगे। इससे पहले पुनर्वास पैकेज की घोषणा के समय भी उन्होंने यह बात कही थी। जेएसडब्ल्यू बंगाल स्टील ने व्यापक वृद्धि के सिद्धांत के आधार पर अनूठा मुआवजा पैकेज तैयार किया है और लागू किया है।

जमीन देने वाले हर परिवार से एक व्यक्ति को स्थायी रोजगार दिया जाएगा। नकद मुआवजे के अलावा उन्हें जेएसडब्ल्यू बंगाल के शेयर भी मुफ्त में दिए जाएंगे।जिंदल ने कहा कि एक करोड़ टन क्षमता वाला यह संयंत्र जब पूरी तरह चलने लगेगा तो इससे 20,000 लोगों के लिए सीधे रोजगार पैदा होंगे।

यह परियोजना तीन चरणों में तैयार होगी। पहले चरण में पैलेट प्लांट, कोयला खदान, लौह अयस्क संयंत्र और दूसरे चरण में 30 लाख टन इस्पात निर्माण का संयंत्र बनेगा। यह 2012 तक बन जाएगा। 2015 तक इसकी क्षमता 60 लाख टन और 2020 तक एक करोड़ टन हो जाएगी।

हालांकि  अगर अगले वित्तीय साल में ऋण बाजार की स्थिति में सुधार आया तो योजना में संशोधन हो सकता है। तब तक जेएसडब्ल्यू के पास विजयनगर और सेलम संयंत्रों की 80 लाख टन क्षमता होगी।

अतिरिक्त क्षमता बनने से कंपनी को काफी नकदी मिलेगी। जेएसडब्ल्यू बंगाल स्टील ने परियोजना के लिए दो साल से भी कम समय में 4500 एकड़ जमीन अधिग्रहित की है। इसमें से काफी कुछ सरकार के पास थी। इस परियोजना को विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) का दर्जा दिया गया है।

खास बात

शिलान्यास के समय जिंदल के स्वागत में खड़े हुए थे 35 हजार लोग
संयंत्र की क्षमता होगी 1 करोड़ टन औैर लागत आएगी 35 हजार करोड़

Advertisement
First Published - November 2, 2008 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement