facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 24 जुलाई से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानअदाणी का नया मास्टरप्लान! 2030 के भारत को ध्यान में रखकर ग्रुप ने किए बड़े बदलावचीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर₹312 से ₹470 तक के टारगेट, Tata Motors PV को लेकर क्यों बंटे हैं ब्रोकरेज?Hotel Industry: कम निवेश में तेजी से बढ़ रहीं होटल कंपनियां, जानिए क्या है नया बिजनेस मॉडलदशहरी आम पर डबल मार: पहले पैदावार घटी, अब हवाई स्लाॅट न मिलने से निर्यात भी अटकाGold-Silver Price Today: सोना ₹1.45 लाख के नीचे, चांदी के दाम भी लुढ़के; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वरFIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का महाधमाका! वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे छूना भी मुश्किलखरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावितघरों की बिक्री बढ़ने के बीच कौन सा Realty Stock खरीदें? नुवामा ने चुना अपना टॉप पिक

घड़ी डिटर्जेंट की चमड़ा उद्योग में विस्तार करने की तैयारी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:47 PM IST

कानपुर स्थित डिटर्जेन्ट साबुन बनाने वाली घड़ी इंडस्ट्री अपने चमड़ा कारोबार को फैलाने के लिए नई संभावनाएं तलाश रही है।


इसके लिए कंपनी अगले साल ही अपनी लेडीज जूतियों की रेंज को बाजार में उतारेगी। इस रेंज का नाम ‘ला मोरे ‘ होगा। इसका निर्माण कानपुर स्थित निर्माणाधीन इकाई में किया जाएगा। इस ब्रांड की आपूर्ति पहले से ही गुजरात,महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में की जा रही है। इसकी मार्केटिंग आने वाले कुछ महीनों में ही शुरु कर दी जाएगी।

रेड चीफ के प्रंबध निदेशक मनोज कुमार ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘अपनी उपस्थिति पूरी देश में दर्ज कराने के लिए हमारे पास सुनियोजित रणनीति है। लेडीज रेंज के बाद अपनी प्रीमियम एंड ब्रांड ‘रेड चीफ’ का भी विस्तार किया जाएगा। इस नए ब्रांड को सभी मेट्रो शहरों और मिनी मेट्रो शहरों में भेजा जाएगा।’

पिछले कुछ सालों से फुटवियर इंडस्ट्री फैशन इंडस्ट्री की तर्ज पर विकसित हो रही है। इस इंडस्ट्री की वार्षिक वृद्धि दर 15 से 20 फीसदी है। कुमार ने बताया कि ‘फेस्टिव और शादी सीजन होने के कारण हमें अपने उत्पादन को बढ़ाना पड़ रहा है। हमने अपना उत्पादन पिछले तीन सालों की तुलना में लगभग 30 फीसदी बढ़ा दिया है। इस साल कानपुर स्थित निर्माणाधीन इकाई में हमने 25 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है।

इसके अलावा हमने बिक्री का लक्ष्य 60 करोड़ रुपये रखा है।’ कंपनी का सालाना कारोबार 1250 करोड़ रुपये है। इसके अलावा इस कंपनी में लगभग 7500 लोग काम करते है। कंपनी साल भर में लगभग दस लाख जोड़ी जूतों का निर्माण करती है। कंपनी ने देश के दूसरे राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी अपने कारोबार को फैलाने की योजना बनाई है। इस समय रेड चीफ के उत्पाद यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश,राजस्थान,महाराष्ट्र, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बिक रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 13, 2008 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement