facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कम

यूपीटीईसी रखेगी चीन के शिक्षा बाजार में कदम

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:15 PM IST

उत्तर प्रदेश की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शिक्षा इकाई यूपीटीईसी ने चीन के शिक्षा बाजार में दखल देने की तैयारी कर ली है। यूपीटीईसी इसके लिए चीन की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की सहायता ले रही है। इस परियोजना के लिए दोनों इकाइयां बराबर निवेश करेंगी।
यूपीटीईसी के प्रबंध निदेशक उपेंद्र कुमार ने बताया कि कंपनी की विदेशी शिक्षा बाजार में दखल देने की पहले से कोई योजना नहीं थी पर चीन से आए प्रस्ताव के कारण ऐसा संभव हो पाया है। 

उन्होंने बताया, ‘चीन के आईटी क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। हमने देश में बेहतर प्रदर्शन के दम पर ही शांडोंग-ए की राजधानी जिनान में अपना पहला प्रशिक्षण केंद्र खोला है।’
यूपीटीईसी उत्तर प्रदेश विद्युत प्राधिकरण निगम का एक संयुक्त उपक्रम है जिसके राज्य भर में 10 से अधिक प्रशिक्षण केंद्र हैं।  चीन सरकार ने विदेशी संस्थानों को देश की ओर आकर्षित करने के लिए नीतियों को थोड़ा लचीला बनाया गया है ताकि विदेशी शिक्षा संस्थानों को देश में आने में आसानी हो सके।
कुमार ने बताया, ‘चीन में बुनियादी सुविधाओं के साथ कारोबारी विकास की भी अच्छी संभावनाएं हैं।’ उन्होंने बताया कि यूपीटीईसी पहले चीन में एक सहायक इकाई खोलने का मन बना रही थी, पर बेहतर संभावनाओं को देखते हुए संयुक्त उपक्रम लगाने का फैसला लिया गया।

Advertisement
First Published - March 8, 2009 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement