facebookmetapixel
Advertisement
Zepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?Stocks To Watch Today: HAL से मेगा ऑर्डर, Zepto की ₹1,000 करोड़ फंडिंग, RailTel के नतीजे… आज इन शेयरों में दिख सकती है तेजीअमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षित

स्पंज लौह अयस्क निर्माता हैं हलकान

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 1:02 AM IST

देश की सबसे बड़ी खनिज उत्पादक और निर्यातक राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) ने लौह अयस्क की कीमतें 40 फीसदी बढ़ा दी है जिससे छत्तीसगढ़ के स्पंज लौह निर्माताओं को कंपनी को 120 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। नई कीमतें आगामी 1 अप्रैल से लागू होंगी।


क्षेत्रीय उद्यमियों ने एनएमडीसी से लौह अयस्क इसी शर्त पर खरीदा था कि जब भी कंपनी कीमतें बढ़ाएगीं, वे कीमत में जो भी अंतर आएगा, अदा करेंगे। स्पंज लौह निर्माता एसोसिएशन के जी के अग्रवाल ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि उस समय स्थिति कुछ और थी, जब इस्पात उद्योग सबसे बुरे संकट से गुजर रहा था।

कीमतें बढ़ाने से उन पर 120 करोड़ रुपये के कर्ज का भारी बोझ चढ़ जाएगा। अभी हालत ऐसी नहीं है कि इस कर्ज की भरपाई की जा सके। स्पंज उद्यमी एनएमडीसी के इस कदम का विरोध कर रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि उन्हें एनएमडीसी की यह शर्त मंजूर नहीं है।

छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन निर्माता संघ के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने कहा, ‘एनएमडीसी ने कीमतें बढ़ाने के पहले हमें न तो किसी तरह का नोटिस जारी किया और न ही किसी तरह की अन्य सूचना दी।’ उन्होंने यह भी कहा कि स्पंज लौह उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर हैदराबाद स्थित एनएमडीसी के मुख्यालय पर वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराएगा।

नचरानी ने कहा कि अगर एनडीएमसी के अधिकारी हमारी मांगें नहीं मानेंगे तो हम इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। न्याय पाने के लिए हम नई दिल्ली जाकर केन्द्र सरकार का दरवाजा भी खटखटायेंगे।

Advertisement
First Published - October 22, 2008 | 9:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement