पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला बर्खास्त, गिरफ्तार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 6:45 PM IST

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोप में पद से बर्खास्त कर दिया गया तथा कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है। मुख्यमंत्री ने खुद सिंगला को मंत्रिमंडल से हटाए जाने की घोषणा की। आम आदमी पार्टी (आप) भ्रष्टाचार मुक्त शासन के एजेंडे के साथ करीब दो महीने पहले ही प्रचंड बहुत से सत्ता में आई है। मान ने कहा कि उन्होंने यह फैसला, सिंगला द्वारा अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
सूत्रों ने बताया कि इसके कुछ देर बाद ही पंजाब पुलिस ने 52 वर्षीय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया। सिंगला मानसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को पराजित किया था। भाषा

First Published : May 25, 2022 | 12:32 AM IST